Maharashtra: मध्यप्रदेश के तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 2.24 करोड़ हड़पने वाले युवकों को भी साइबर पुलिस ने पकड़ा
निरीक्षक दिघंबर शेवाले ने बताया कि सूचना के आधार पर उड़न दस्ते ने नवी मुंबई में एक ट्रक को रोका था, जिसकी तलाशी ली गई तो शराब से भरी हुए 918 पेटियां पाई गईं। टीम ने खेप जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र उत्पाद शुल्क विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 59.48 लाख रुपये आंकी गई है। निरीक्षक दिघंबर शेवाले ने बताया कि सूचना के आधार पर उड़न दस्ते ने नवी मुंबई में एक ट्रक को रोका था, जिसकी तलाशी ली गई तो शराब से भरी हुए 918 पेटियां पाई गईं। टीम ने खेप जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनका नाम तेरसिंह धनसिंह कनौजे (32), नासिर अनवर शेख (45) और गुड्डु देवसिंह रावत (45) है और तीनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।
साइबर पुलिस ने तीन ठगों को पकड़ा
महाराष्ट्र के नवी मुंबई पुलिस ने पैसों की धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को बीमा राशि दिलाने के एवज में 2.24 करोड़ रुपये हड़प लिए थे। साइबर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपियों को दिल्ली से तो वहीं एक आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम के रहने वाले प्रशांत चमोली के बैंक खाते में 1.8 करोड़ रुपये पाए गए हैं। इसके अलावा, चमोली से पांच मोबाइल, पांच सिम कार्ड और एक पासपोर्ट जब्त किया गया है। दिल्ली से गिरफ्तार परवेज मोहम्मद (41) कपड़ा व्यापारी है तो वहीं रंजीत व्यास (32) मनी ट्रांसफर एजेंट है।
विदेशी मुद्रा व्यापारी के साथ 75 लाख की लूट के मामले मे मुंबई पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मलाड में मुद्रा व्यवसाय संचालित करने वाले धवल पांचाल के दो कर्मियों को तीन आरोपियों ने लूट लिया था। बाइक सवार 50 और 25 लाख रुपये से भरे अलग-अलग दो बैग लेकर भागे थे। धवल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि दो कर्मियों में से एक कर्मचारी प्रतीक भोजने (30) लूट में शामिल था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। भोजने द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अक्षय गायकवाड़, कुणाल गायकवाड़, नरेश राठौड़, छगन गायकवाड़, दिनेश इंद्रे और विनोद आंचलखांब को मुंबई, लोनावाला, पुणे, नासिक, रायगढ़ और जालना से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 लाख रूपये जब्त किए हैं बाकि राशि के लिए पूछताछ जारी है।