{"_id":"5de20b8e8ebc3e54ce70376e","slug":"maharashtra-ex-minister-tukaram-dighole-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तुकाराम दिघोले का निधन, नासिक में ली अंतिम सांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तुकाराम दिघोले का निधन, नासिक में ली अंतिम सांस
Sat, 30 Nov 2019 11:56 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
tukaram dighole
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तुकाराम दिघोले का बीमारी के चलते शनिवार को नासिक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि दिघोले ने सुबह एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं। दिघोले ने 1985 से 1999 के बीच नासिक में सिन्नर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
वह राज्य में 1995 से 1999 तक शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में बिजली और ग्रामीण विकास मंत्री रहे थे। वह उस समय शिवसेना के विधायक थे। वह नासिक जिला केंद्रीय सहकारी (एनडीसीसी) बैंक के पूर्व निदेशक और यहां नासिक सहकारी चीनी फैक्ट्री के पूर्व अध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन