{"_id":"6108661a4a98bc7de91882d9","slug":"maharashtra-ex-hm-anil-deshmukh-did-not-appear-before-ed-even-for-the-fourth-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: अनिल देशमुख ईडी के सामने चौथी बार भी नहीं हुए पेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: अनिल देशमुख ईडी के सामने चौथी बार भी नहीं हुए पेश
Tue, 03 Aug 2021 03:09 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:09 AM IST
सार
- वकील के जरिए ईडी को भेजा दो पन्ने का पत्र
- पिता-पुत्र दोनों ही अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे
- देशमुख के परिवार की 4.20 करोड़ रुपए की संपत्ति भी कुर्क की
विज्ञापन
अनिल देशमुख, एनसीपी नेता
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को चौथी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने अपने वकील इंदरपाल सिंह के माध्यम से दो पन्ने का पत्र ईडी दफ्तर को भेजा।
विज्ञापन
ईडी ने शुक्रवार को ही अनिल देशमुख और उनके पुत्र ऋषिकेश देशमुख को पूछताछ के लिए समन जारी कर दक्षिण मुंबई स्थित कार्यालय में बुलाया था। लेकिन पिता-पुत्र दोनों ही अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
इससे पहले वे ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दावा दाखिल किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। हालांकि ईडी की ओर से दर्ज किए गए मामले में देशमुख की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा संबंधी याचिका पर तीन अगस्त को अगली सुनवाई होने वाली है।
विज्ञापन
देशमुख ने बीते माह कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए ईडी के सामने पेश होंगे। बता दें मुंबई के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री देशमुख पर 100 करोड़ वसूली की आरोप लगाया है।
हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई मामले की जांच कर रही है। वहीं, ईडी ने भी उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ईडी ने नागपुर में देशमुख के ठिकानों पर छापेमारी की थी और देशमुख के परिवार की 4.20 करोड़ रुपए की संपत्ति भी कुर्क की है।
इसके अलावा पूर्व गृहमंत्री देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से अनिल देशमुख पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।