फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Energy Minister Nitin Raut possibility of sabotage can not denied power outage incident of Mumbai

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने कहा, मुंबई में बिजली गुल होने के पीछे तोड़फोड़ की संभावना

Wed, 14 Oct 2020 08:32 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 14 Oct 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Energy Minister Nitin Raut possibility of sabotage can not denied power outage incident of Mumbai
महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को करीब दो घंटे तक बिजली गुल हो गई। बताया गया कि मुंबई महानगरीय क्षेत्र में ग्रिड फेल होने की वजह से शहर में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। वहीं, राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि इसके पीछे की वजह तोड़फोड़ हो सकती है। 

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा है, सोमवार को मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में बिजली आपूर्ति के बाधित होने की घटना में तोड़फोड़ और धोखाधड़ी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


नितिन राउत ने कहा, एक तकनीकी समिति बनाई जा रही है, वे एक तकनीकी ऑडिट करेंगे, जिसमें यह जांचा जाएगा कि वहां तोड़फोड़ हुई थी या नहीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार थे। एक सप्ताह के भीतर अंतरिम रिपोर्ट आ जाएगी। फिर अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार को शहर में बिजली की आपूर्ति बाधित होने के बाद कामकाज ठप पड़ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोमवार सुबह 10.15 बजे से मुंबई महानगरीय क्षेत्र में ग्रिड फेल हो गया, जिस कारण शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली गुल होने से लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। लोकल ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गईं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 


बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने बताया कि टाटा की ओर से आने वाली बिजली की आपूर्ति के फेल होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। लाइनों और ट्रांसफार्मर की कई ट्रिपिंग (कलावा-पद्घे और खारगर आईसीटी) ने शहर और उपनगरों में 360 मेगावाट आपूर्ति को प्रभावित किया। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने ग्रिड फेल होने की जांच कराने का आदेश दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed