फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election Why so many rallies of Modi and Shah if no Opposition challenge, asks Shiv Sena

महाराष्ट्र में विपक्ष से चुनौती नहीं तो पीएम मोदी और अमित शाह की इतनी रैलियां क्यों: शिवसेना

Sun, 20 Oct 2019 03:08 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 20 Oct 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Election Why so many rallies of Modi and Shah if no Opposition challenge, asks Shiv Sena
संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होने वाला है। लेकिन, भाजपा और शिवसेना गठबंधन में जुबानी जंग अब भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की रैलियों को लेकर शिवसेना ने भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लगता है कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को चुनौती देने के लिए विपक्ष नहीं बचा है तब उनके शीर्ष नेता प्रदेश में इतनी रैलियां क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन


सामना में राज्यसभा सांसद संजय राउत ने लिखा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की चुनावी लड़ाई आने वाले वर्षों में राज्य की राजनीतिक गतिशीलता को बदल देगी। चुनावी जंग में उतरने वाले अपने परिवार के पहले सदस्य बने आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री फणनवीस जोर देकर कहते रहे हैं कि विपक्ष चुनाव प्रचार में मौजूद नहीं है। तब सवाल यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 रैलियों को और गृहमंत्री अमित शाह के 30 रैलियों को संबोधित करने के पीछे का उद्देश्य क्या है। राऊत ने यह भी कहा कि फडणवीस ने पूरे महाराष्ट्र में लगभग 100 रैलियां की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed