{"_id":"5da255ad8ebc3e0168432c53","slug":"maharashtra-election-pm-narendra-modi-will-began-his-rallies-with-one-in-jalgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के चुनावी मैदान में आज उतरेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चार दिन में करेंगे नौ जनसभाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के चुनावी मैदान में आज उतरेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चार दिन में करेंगे नौ जनसभाएं
Sun, 13 Oct 2019 04:07 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Oct 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। यहां वह चार दिनों में नौ जनसभाएं करेंगे, जिनमें विदर्भ, कोंकण, उत्तर महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा इलाके शामिल हैं। रविवार 13 अक्तूबर को पीएम नरेंद्र मोदी जलगाव और साकोली (भंडारा) में सभाएं करेंगे।
विज्ञापन
16 अक्तूबर को अकोला, परतूर व ऐरोली में उनकी सभाएं हैं। 17 अक्तूबर को वह पंकजा मुंडे के परली विधानसभा क्षेत्र और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले के लिए लोकसभा सीट सातारा में जनता को संबोधित करेंगे। यहां से वह उदयनराजे के चचेरे भाई शिवेंद्र भोसले के विधानसभा क्षेत्र में भी जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
यहां से वह राज्य में पार्टी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के पुणे स्थित कोथरुड जाएंगे। 18 अक्तूबर को राज्य में प्रधानमंत्री की आखिरी जनसभा मुंबई में होगी। भाजपा-शिवसेना की इस संयुक्त सभा में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन