फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election: Is sharad pawar trapped Shiv sena on president rule imposed in state

क्या शरद पवार की गुगली में फंस गई शिवसेना? अब किसी को नहीं है सरकार बनाने की जल्दी!

Wed, 13 Nov 2019 04:24 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 Nov 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Election: Is sharad pawar trapped Shiv sena on president rule imposed in state
Sharad Pawar, Devendra Fadanvis and Sanjay Raut - फोटो : Twitter : CMO Maharashtra
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद का सपना पालने वाली शिवसेना क्या एनसीपी प्रमुख शरद पवार की गुगली में फंस गई? दिल्ली में भाजपा के कई नेता इसे इसी तरह से प्रचारित कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के भीतर भी एक शरद पवार विरोधी लॉबी है। यह लॉबी महाराष्ट्र की राजनीति में खासा दखल भी रखती है। इस लॉबी के नेता भी इसे हवा देने में परहेज नहीं कर रहे हैं। वहीं शिवसेना के नेताओं को अभी भी एनसीपी प्रमुख शरद पवार के ऊपर काफी भरोसा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

संजय राऊत से मिलने अस्पताल गए थे पवार

मुंबई के लीलावती अस्पताल में शिवसेना के राऊत को देखने एनसीपी के प्रमुख शरद पवार गए थे। शरद पवार ने संजय राऊत को भरोसा दिया है कि वह चिंता न करें। पवार और एनसीपी उनके (शिवसेना) साथ हैं। मंगलवार को अहमद पटेल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ शरद पवार की चर्चा हुई है। पवार की चर्चा अपने नेताओं और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना के सूत्र बताते हैं पवार के तर्क, अहमद पटेल से शिवसेना के नेताओं से हुई चर्चा और निष्कर्ष से उद्धव ठाकरे सहमत हैं। अब कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के नेताओं को सरकार बनाने की कोई जल्दी नहीं है। शिवसेना सूत्रों का कहना है राज्य में सियासी खेल तो अभी शुरू हुआ है।
 

शरद पवार ने शिवसेना के नेताओं को आश्वस्त किया है कि वह अभी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात करेंगे। इसके पहले कुछ तौर-तरीकों पर चर्चा हो जानी चाहिए। सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के रुप में मंगलवार को मुंबई पहुंचे अहमद पटेल ने भी इन्हीं पर जोर दिया है। एनसीपी के नेता और अजीत पवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि इसमें थोड़ा समय लग सकता है। दूसरी तरफ एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी साफ कर दिया है कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना तीनों को सरकार बनाने की कोई जल्दी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed