फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Election Commission never take away My shiv Sena...said Uddhav Thackeray

Maharashtra: 'चुनाव आयोग ने शिवसेना का नाम व चुनाव चिह्न छीना, लेकिन पार्टी नहीं छीन सकता'...बोले उद्धव ठाकरे

Sun, 05 Mar 2023 09:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Mar 2023 09:59 PM IST
सार

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, चुनाव आयोग 'चूना लगाव' आयोग है और सत्ता में बैठे लोगों का गुलाम है। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग ने जिस सिद्धांत के आधार पर यह फैसला लिया, वह गलत है।

विज्ञापन
Maharashtra: Election Commission never take away My shiv Sena...said Uddhav Thackeray
उद्धव ठाकरे - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आयोग ने शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न उनसे छीनकर एक बागी गुट(शिंदे गुट) को आंवटित कर दिया है, लेकिन वह उनसे उनकी पार्टी को कभी छीन नहीं सकता है। 

विज्ञापन


दरअसल, शिवसेना को लेकर चुनाव आयोग के फैसले के बाद पहली बार उद्धव ठाकरे किसी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, उनके पास अपने समर्थकों को देने के लिए कुछ नहीं है। मैं आपका आशीर्वाद और समर्थन लेने आया हूं। उन्होंने आगे कहा, अगर चुनाव आयोग मोतियाबिंद से पीड़ित नहीं है तो उसे आना चाहिए और जमीनी हकीकत देखनी चाहिए। 
विज्ञापन


ठाकरे ने आगे कहा, चुनाव आयोग 'चूना लगाव' आयोग है और सत्ता में बैठे लोगों का गुलाम है। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग ने जिस सिद्धांत के आधार पर यह फैसला लिया, वह गलत है। उन्होंने कहा, मैंने चुनाव आयोग के फैसले को स्वीकार नहीं किया है और उच्चतम न्यायालय में अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा शिवसेना को क्रूरता से खत्म करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के नाम पर वोट मांगें न कि शिवसेना के नाम पर
उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया, उन्होंने सरदार पटेल का नाम चुराया। इसी तरह, उन्होंने सुभाष चंद्र बोस को चुरा लिया और बाला साहेब ठाकरे के साथ ऐसा ही किया। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे मोदी के नाम पर वोट मांगें न कि शिवसेना के नाम पर और बिना बाला साहेब ठाकरे की फोटो पर। 


वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने इस बैठक में कुछ भी नया नहीं कहा। वही शब्द, वही वाक्य, वही नाटक लेकिन सच तो यह है कि 40 विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया। इसलिए उनके भाषण में गुस्से और हताशा के अलावा कुछ नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed