फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election 2024 sharad pawar allegation on ruling party news in hindi

Polls: शरद पवार बोले- सत्ता पक्ष के उम्मीदवारों की मदद के लिए पुलिस वाहन प्रयोग हो रहे; रोहित ने अजित को घेरा

Sat, 02 Nov 2024 03:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Nov 2024 03:57 PM IST
सार

राकांपा-एसपी उम्मीदवार रोहित पवार ने शनिवार को पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि राकांपा-एसपी के शरद पवार ने दिवाली पड़वा मनाने की परंपरा शुरू की थी, लेकिन अजित पवार ने एक और पड़वा उत्सव शुरू किया।

विज्ञापन
Maharashtra Election 2024 sharad pawar allegation on ruling party news in hindi
शरद पवार। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी के अध्यक्ष शरद पवार ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्ता पक्ष दलों के उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पुलिस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहते हैं, लेकिन वे इससे बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इसलिए खुलकर नहीं बोल रहे हैं, क्योंकि ऐसा करना से उन अधिकारियों को ठेस पहुंचेगी जिन्होंने यह जानकारी साझा की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार के पोते और पार्टी के उम्मीदवार युगेंद्र पवार (बारामती) और रोहित पवार (कर्जत-जामखेड) भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


पवार परिवार हर साल गोविंदबाग में एकत्रित होते है, लेकिन इस साल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार और उनका परिवार शामिल नहीं हुए। शरद पवार ने दावा करते हुए कहा, "हमें कई जिलों के अधिकारियों से पता चला कि सत्ता पक्ष दलों के उम्मीदवारों को चुनाव के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है। इसके लिए पुलिस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी ऐसा कहा।"
विज्ञापन


रोहित पवार ने अजित पवार को घेरा 
राकांपा-एसपी उम्मीदवार रोहित पवार ने शनिवार को पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि राकांपा-एसपी के शरद पवार ने दिवाली पड़वा मनाने की परंपरा शुरू की थी, लेकिन अजित पवार ने एक और पड़वा उत्सव शुरू किया। उन्होंने कहा, "राकांपा-एसपी के शरद पवार ने बारामती में दिवाली पड़वा मनाने की परंपरा शुरू की थी। यहां लोग उनसे मिलने आते हैं और पिछले 35-40 वर्षों से यह परंपरा जारी है। अजित दादा ने एक और पड़वा उत्सव शुरू किया। महाराष्ट्र में यह पवार साहब (शरद पवार) की परंपरा है और भाजपा को इससे परेशानी है। इसलिए उन्होंने पहले परिवार को तोड़ दिया, फिर पार्टी को तोड़ा और अब वे अजित दादा के जरिए एक अन्य पड़वा उत्सव शुरू कर रहे हैं। उनसे यह पूछना चाहिए कि उन्होंने दूसरा पड़वा उत्सव क्यों शुरू किया? जो लोग पवार सहाब का समर्थन करते हैं, वे यहां आकर उनसे मिल सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने दिवाली के मौके पर अपने आवास लोगों को बधाई दी। वहीं राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले ने अपने आवास में लोगों को दिव्ली की बधाई दी। बता दें कि महाराष्ट्र के बारामती सीट पर एक बार फिर पारिवारिक लड़ाई देखने को मिलेगा। दरअसल, इस क्षेत्र से इस बार अजित पवार का सामना युगेंद्र पवार से होने वाला है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में इस सीट से राकांपा-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार पर जीत हासिल की थी। 


एक ही चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed