{"_id":"6736e27a10a53c3bdd06f9e6","slug":"maharashtra-election-2024-devendra-fadnavis-target-rahul-gandhi-secularism-uddhav-thackeray-support-batenge-to-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'अजित पवार हिंदू विरोधी पार्टियों के साथ थे...', फडणवीस ने किया बंटेंगे तो कटेंगे नारे का बचाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'अजित पवार हिंदू विरोधी पार्टियों के साथ थे...', फडणवीस ने किया बंटेंगे तो कटेंगे नारे का बचाव
Fri, 15 Nov 2024 01:09 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:09 PM IST
सार
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: फडणवीस ने वोट जिहाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि 'लोकसभा चुनाव के दौरान धर्मस्थानों से लोगों को पार्टी विशेष को वोट करने की अपील की गई।' फडणवीस ने कहा कि 'मैं ऐसे लोगों से पूछता हूं कि ये कौन सा सेक्युलरिज्म है?'
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बटेंगे तो कटेंगे के नारे का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने विपक्ष के कथित सेक्युलरिज्म पर भी तंज कसा और कहा कि विपक्ष के सेक्युलरिज्म का मतलब सिर्फ हिंदू विरोध है। फडणवीस ने अजित पवार को लेकर कहा कि वे लंबे समय तक हिंदू विरोधी विचारधारा वाली पार्टियों के साथ रहे, इसलिए उन्हें बदलने में थोड़ा समय लगेगा।
'अजित पवार को लोगों की भावनाएं समझने में थोड़ा समय लगेगा'
महायुति की सहयोगी पार्टी एनसीपी के नेता अजित पवार ने योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे के नारे का विरोध किया है और कहा है कि ऐसे नारों के लिए महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है। इस पर फडणवीस से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'अजित पवार कई दशकों तक ऐसी पार्टियों के साथ रहे हैं, जो खुद को कथित सेक्युलर बताती हैं। वे ऐसे लोगों के साथ रहे हैं जो हिंदुत्व का विरोध करते हैं, इसलिए उन्हें लोगों की भावनाएं समझने में थोड़ा समय लगेगा।'
राहुल गांधी पर साधा निशाना
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसा था राहुल गांधी बाला साहेब ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट कहेंगे या नहीं? जब इसे लेकर देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'सरकार ने बाला साहेब ठाकरे के नाम पर जितनी भी विकास परियोजनाओं का नामकरण किया है, उन्हें सिर्फ बाला साहेब ठाकरे नहीं बल्कि 'हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे' नाम से नामकरण किया गया है। ऐसे में उद्धव ठाकरे की सहयोगी पार्टी और उनके नेता बाला साहेब को हिंदू हृदय सम्राट कहने से क्यों डरते हैं?' उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी पर तंज कसते हुए फडणवीस ने कहा कि 'राहुल गांधी को तो भूल ही जाइए खुद उद्धव ठाकरे की पार्टी ने भी उन्हें हिंदू हृदय सम्राट कहना बंद कर दिया है और शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे कहकर संबोधित करते हैं।'
विज्ञापन
'बटेंगे तो कटेंगे' नारे का किया समर्थन
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बटेंगे तो कटेंगे के नारे का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मुझे योगी आदित्यनाथ के इस नारे में कोई खामी नजर नहीं आती। अगर हम इतिहास देखें तो जब भी ये देश जाति, प्रांत या समुदाय में बंटा है तो ये देश गुलाम बना है।
फडणवीस ने इस दौरान वोट जिहाद का मुद्दा उठाया और कहा कि 'लोकसभा चुनाव के दौरान धर्मस्थानों से लोगों को पार्टी विशेष को वोट करने की अपील की गई।' फडणवीस ने कहा कि 'मैं ऐसे लोगों से पूछता हूं कि ये कौन सा सेक्युलरिज्म है? हमारी पार्टी ने मंदिरों में लोगों को इकट्ठा करके भाजपा को वोट देने के लिए नहीं कहा। महा विकास अघाड़ी गठबंधन मुस्लिम उलेमाओं के तलवे चांट रहा है।'
सीएम पद की दावेदारी पर बोले- पार्टी नेतृत्व लेगा फैसला
देवेंद्र फडणवीस से जब सीएम पद की दावेदारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'अभी इस बारे में कोई चर्चा नहीं है। हम महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे। नतीजों के बाद सभी सहयोगी पार्टियां मिलकर बैठेंगी और सीएम पद पर फैसला करेंगी। मैं इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हूं और हमारी पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पर फैसला करेंगे। मैं इस खेल का हिस्सा नहीं हूं।'
संबंधित वीडियो

#WATCH | "When the government clearly names Balasaheb Thackeray as Hindu Hriday Samrat, then why Uddhav ji's partner Congress party is afraid to say it? Why are they ashamed?... Forget about Rahul Gandhi, even Uddhav Thackeray's Shiv Sena has started calling Balasaheb Thackeray… pic.twitter.com/VCnezR1Zfg
— ANI (@ANI) November 15, 2024
'बटेंगे तो कटेंगे' नारे का किया समर्थन
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बटेंगे तो कटेंगे के नारे का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मुझे योगी आदित्यनाथ के इस नारे में कोई खामी नजर नहीं आती। अगर हम इतिहास देखें तो जब भी ये देश जाति, प्रांत या समुदाय में बंटा है तो ये देश गुलाम बना है।
फडणवीस ने इस दौरान वोट जिहाद का मुद्दा उठाया और कहा कि 'लोकसभा चुनाव के दौरान धर्मस्थानों से लोगों को पार्टी विशेष को वोट करने की अपील की गई।' फडणवीस ने कहा कि 'मैं ऐसे लोगों से पूछता हूं कि ये कौन सा सेक्युलरिज्म है? हमारी पार्टी ने मंदिरों में लोगों को इकट्ठा करके भाजपा को वोट देने के लिए नहीं कहा। महा विकास अघाड़ी गठबंधन मुस्लिम उलेमाओं के तलवे चांट रहा है।'
सीएम पद की दावेदारी पर बोले- पार्टी नेतृत्व लेगा फैसला
देवेंद्र फडणवीस से जब सीएम पद की दावेदारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'अभी इस बारे में कोई चर्चा नहीं है। हम महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे। नतीजों के बाद सभी सहयोगी पार्टियां मिलकर बैठेंगी और सीएम पद पर फैसला करेंगी। मैं इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हूं और हमारी पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पर फैसला करेंगे। मैं इस खेल का हिस्सा नहीं हूं।'
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन