{"_id":"6738b552e3304e1ab2009d2c","slug":"maharashtra-election-2024-congress-leader-nana-patole-letter-to-governor-cec-rashmi-shukla-as-dgp-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पटोले का राज्यपाल और CEC को पत्र, DGP के रूप में रश्मि शुक्ला की संभावित नियुक्ति पर जताई आपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पटोले का राज्यपाल और CEC को पत्र, DGP के रूप में रश्मि शुक्ला की संभावित नियुक्ति पर जताई आपत्ति
Sat, 16 Nov 2024 08:38 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 16 Nov 2024 08:38 PM IST
सार
Maharashtra : महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शनिवार को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और अन्य को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में रश्मि शुक्ला की दोबारा नियुक्ति की संभावना पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
नाना पटोले
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शनिवार को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और अन्य को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में रश्मि शुक्ला की दोबारा नियुक्ति की संभावना पर आपत्ति जताई है।
20 नवंबर को चुनाव
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हाल ही में एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते समय पक्षपात करते न दिखें।
पटोले ने पहले भी लिखा पत्र
इसी महीने पटोले ने इससे पहले भी चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि चुनाव आयोग से अनुरोध है कि वह सुनिश्चित करे कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को किसी अन्य पद पर नियुक्त न किया जाए, जिससे कानूनी ढांचे का पालन हो और संस्था में जनता का विश्वास मजबूत हो।
विज्ञापन
फोन टैप का लगा था आरोप
रश्मि शुक्ला पर कुछ राजनीतिक नेताओं के फोन टैप करने का आरोप लगा था, जब वह महाराष्ट्र में राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) की प्रमुख थीं। साल 2019 में जब शिवसेना नेता संजय राउत और राकांपा नेता एकनाथ खडसे के फोन टैप होने के आरोप लगे थे, तब रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र पुलिस के खुफिया विभाग की प्रमुख थीं। इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी।
हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी थी, जिसके बाद रश्मि शुक्ला ने कोर्ट में अर्जी दायर कर उन्हें आरोप मुक्त करने की अपील की थी। रश्मि शुक्ला 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उद्धव ठाकरे सरकार ने रश्मि शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बाद में शिंदे नीत भाजपा सरकार में उन्हें राज्य का डीजीपी बनाया गया था।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन