फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra election 2024 abu azmi salman azhari meeting controversy bjp leader somaiya vote jihad mva

Maharashtra: अबू आजमी-सलमान अजहरी की मुलाकात पर बवाल; भाजपा नेता सोमैया ने 'वोट जिहाद' का जिक्र कर MVA को घेरा

Tue, 19 Nov 2024 02:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 19 Nov 2024 02:00 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सपा नेता अबू आजमी ने सोमवार को विवादित इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहरी से मुलाकात की। बैठक के दौरान सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख से अजहरी ने मांग की कि पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वालों को सजा देने के लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
maharashtra election 2024 abu azmi salman azhari meeting controversy bjp leader somaiya vote jihad mva
अबू आजमी, सलमान मुफ्ती अजहरी। - फोटो : एक्स/अबू आजमी

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अबू आजमी ने सोमवार को विवादित इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहरी से मुलाकात की। बैठक के दौरान सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख से अजहरी ने मांग की कि पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वालों को सजा देने के लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


मनखुर्द शिवाजी नगर से सपा के उम्मीदवार आजमी ने अजहरी को बताया कि उनके चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो जो लोग पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपशब्द (ईशनिंदा) कहेंगे, उन पर यूएपीए जैसे सख्त कानून लागू किए जाएंगे। इसके अलावा, दोनों ने इस बात पर चर्चा की कि किस तरह से मुसलमानों के वोट न बंटें, जिससे भाजपा को फायदा हो सकता है। 
विज्ञापन


अजहरी ने यह भी कहा, मैं केवल यह चाहता हूं...मेरा मिशन नमूस-ए-रिसालत यानी पैगंबर मोहम्मद के सम्मान की रक्षा करना है। मैं चाहता हूं कि कोई भी पैगंबर पर उंगली उठाने या गुस्ताखी करने की हिम्मत न करे..अगर आप (अबू आजमी) चुनाव जीतते हैं और आगे बढ़ते हैं, तो मुझे आश्वासन दें कि आप इस संबंध में क्या करेंगे? 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसके जवाब में आजमी ने कहा, मैंने सरकार से कम से कम सौ बार मांग की है कि अगर किसी ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है, तो 153ए जैसे कानून बेकार हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कम से कम यूएपीए लगाया जाना चाहिए। यह आतंकवाद का बड़ा रूप है। 

मुलाकात पर अबू आजमी ने क्या कहा
सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक का वीडियो साझा करते हुए आजमी ने कहा, आज मेरी मुफ्ती सलमान अजहरी से खास मुलाकात हुई और हमने गोवांडी के मुद्दों पर चर्चा की। नमूस-ए-रसालत हमारा मिशन है और मांग की है कि जो कोई भी पैगंबर का अपमान करता है, उसके खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून बनाया जाना चाहिए और जब तक यह कानून नहीं बन जाता, हम चैन से नहीं बैठेंगे। 
 
किरीट सोमैया ने एमवीए पर साधा निशाना

उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने पलटवार करते हुए, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेता अबू आजमी और मुफ्ती सलमान अजहरी मुलाकात कर रहे हैं। ये वहीं मौलाना हैं जिन पर हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे के नेता मौलाना सज्जान नोमानी के सामने झुक रहे थे। मुसलमानों के वोटों के लिए 'वोट जिहाद जिंदाबाद' अब नारा बन गया है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed