फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra ed arrest extortionist hiren bhagat in connection with money laundering case

Maharashtra: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरेन भगत गिरफ्तार, ईडी अधिकारी बनकर 10 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप

Sat, 16 Mar 2024 10:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 16 Mar 2024 10:51 AM IST
सार

हिरेन भगत उर्फ रोमी भगत पर आरोप है कि उसने फर्जी ईडी अधिकारी बनकर कोक्स एंड किंग्स कंपनी के प्रमोटर से करीब 10 करोड़ रुपये की उगाही की थी। 

विज्ञापन
maharashtra ed arrest extortionist hiren bhagat in connection with money laundering case
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईडी ने अवैध वसूली के आरोपी हिरेन भगत को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। हिरेन भगत उर्फ रोमी भगत पर आरोप है कि उसने फर्जी ईडी अधिकारी बनकर कॉक्स एंड किंग्स कंपनी के प्रमोटर से करीब 10 करोड़ रुपये की उगाही की थी। हिरेन भगत पर पहले भी अवैध उगाही के आरोप लगे हैं और पिछले महीने ही हिरेन को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने 164 करोड़ रुपये की उगाही के मामले में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की उगाही करने का आरोप
बीती 7 मार्च को ईडी ने हिरेन भगत उर्फ रोमी भगत के मुंबई स्थित ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। ईडी ने सीए राजेश चतुर्वेदी के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिरेन भगत पर आरोप है कि उसने कॉक्स एंड किंग्स कंपनी के प्रमोटर अजय पीटर केरकर के पिता अजीत केरकर से 10 करोड़ रुपये की उगाही की थी। हिरेन ने अजीत से खुद को ईडी का अधिकारी बताया था। अजय केरकर पर करीब 10 बैंकों से धोखाधड़ी कर 3000 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है और इस मामले में अजय न्यायिक हिरासत में है। 
विज्ञापन


नकली ईडी अधिकारी बनकर की धोखाधड़ी
हिरेन ने अजय के पिता अजीत से अजय के मामले में मदद करने का आश्वासन दिया और बदले में 10 करोड़ रुपये लिए। हिरेन ने अजीत को अजय के मामले की गई कार्रवाई की डिटेल्स भी साझा की थी, जिससे अजीत को भरोसा हो गया था कि हिरेन ईडी में अधिकारी है और उन्होंने हिरेन को कई बार पैसे दिए। बाद में जब अजय केरकर के मामले में कोई राहत नहीं मिली तो अजीत ने हिरेन को पैसे देने बंद कर दिए। इस पर हिरेन ने जेल में बंद अजय को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। हिरेन को अजीत से सीए राजेश चतुर्वेदी ने ही मिलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed