फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Due to heavy rains, red alert issued in Palghar, Thane, Mumbai and Raigad today

Maharashtra: भारी बारिश के कारण पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ में आज रेड और 26 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट

Thu, 25 Jul 2024 02:38 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मेघा झा Updated Thu, 25 Jul 2024 02:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण कुद इलाकों में रेड अलर्ट क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया। 25 जुलाई को पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ जिलों में रेड अलर्ट घोषित है। वहीं 26 जुलाई के लिए पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग और मुंबई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra: Due to heavy rains, red alert issued in Palghar, Thane, Mumbai and Raigad today
मुंबई में बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में बारिश के कारण कई इलाकों की स्थिति खराब हो गई है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्थिति का जायजा भी लिया, रायगढ कलेक्टर से फोन पर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए, साथ ही सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। भारी बारिश के कारण भू-स्खलन से मलबा आने के बाद रायगढ़-पुणे मार्ग पर तमहिनी घाट पर यातायात रोका गया है।
विज्ञापन


वहीं क्षेत्रीय मौसम विज्ञान, मुंबई द्वारा भारी बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट घोषित किया है। पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ जिलो में आज रेड अलर्ट है। वहीं 26 जुलाई के लिए पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग और मुंबई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


उधर रायगढ़ पुलिस ने बताया कि रायगढ़-पुणे मार्ग पर तमहिनी घाट पर भूस्खलन के कारण यातायात रोक दिया गया। मलबा साफ होने तक अगले कुछ घंटों तक यातायात बंद रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुणे की सड़कों में पानी भर हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर नगर आयुक्त और पुलिस आयुक्त को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि पुणे में सड़कों और लोगों के घरो में पानी भरा हुआ है। खडकवासला बांध और जलग्रहण क्षेत्र में बहुत बारिश हो रही है। जिला कलेक्टर, नगर आयुक्त और पुलिस आयुक्त अलर्ट पर हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। सेना और एयरलिफ्टिंग टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से अपील कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगले तीन घंटे मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी है। मुंबई नगर आयुक्त से सभी उपाय करने के निर्देश दिए। 222 वाटर पंप लगाकर कई क्षेत्रों से अतिरिक्त पानी निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘कुर्ला और घाटकोपर क्षेत्रों में पानी जमा हो गया है। उन्होंने बताया कि अंधेरी सब-वे को खोलने का काम किया जा रहा है, जो कि अभी बंद है। मैं मुंबईकरों से अपील करता हूं कि अगर जरूरी न हो तो बाहर न निकलें।


स्कूल कॉलेजों की हुई छुट्टी
 इस बीच पश्चिमी घाट में पुणे के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण, पुणे प्रशासन ने सभी स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी की घोषणा की है।

जो परीक्षा नहीं दे पाए उनके लिए दोबारा होगी परीक्षा
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा, "भारी बारिश के कारण पालघर, रायगढ़ और ठाणे में छुट्टियां घोषित की गई हैं। मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर, मुंबई कमिश्नर यह तय करेंगे कि कल के लिए छुट्टी घोषित की जानी चाहिए या नहीं। जो छात्र आज महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा देने से चूक गए हैं, उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि परीक्षा की दूसरी तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। देर से आने वालों को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed