फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Drugs worth 19 lakh seized in two separate cases in Thane district, four with a woman arrested

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में दो अलग-अलग मामलों में 19 लाख का मादक पदार्थ जब्त, एक महिला समेत चार गिरफ्तार 

Mon, 20 Dec 2021 04:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ठाणे
एजेंसी, ठाणे Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 20 Dec 2021 04:52 AM IST
सार

ठाणे जिले के भिंवडी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन पुरुषों व एक महिला को गिरफ्तार किया। भिवंडी शहर में कमल अंसारी के घर पर छापा मारा और वहां छिपाकर रखा गया 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

विज्ञापन
Maharashtra: Drugs worth 19 lakh seized in two separate cases in Thane district, four with a woman arrested
महिला गिरफ्तार- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pics

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन पुरुषों व एक महिला को गिरफ्तार किया और उनके पास से 19 लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ बरामद किए गए। भिंवडी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को भिवंडी शहर में कमल अंसारी के घर पर छापा मारा और वहां छिपाकर रखा गया 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की कीमत 14.92 लाख रुपये है।

विज्ञापन


आरोपियों को 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने 1.37 लाख रुपये नकद और कुछ मोबाइल फोन भी जब्त किए। अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एक अन्य मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार ने रविवार को बताया कि एक खुफिया सचूना के आधार पर पुलिस की मादक पदार्थ रोधी शाखा ने शिल डायघर इलाके में तीन लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 17 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर और 170 ग्राम केटामिन जब्त किया, जिनकी कीमत 4,65,300 रुपये है। आरोपियों की पहचान साजिद अली मनियार, नियाज खान और शगुफ्ता शेख के रूप में की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उन्हें 23 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed