{"_id":"620a115c0a6d93109c42497f","slug":"maharashtra-dgp-puts-out-message-on-facebook-to-invite-aspirants-for-vacant-ats-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: क्या एटीएस को नहीं मिल रहे अधिकारी? डीजीपी ने फेसबुक पेज पर बुलवाए आवेदन, ATS प्रमुख मौन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: क्या एटीएस को नहीं मिल रहे अधिकारी? डीजीपी ने फेसबुक पेज पर बुलवाए आवेदन, ATS प्रमुख मौन
Mon, 14 Feb 2022 01:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:53 PM IST
सार
एटीएस में स्टाफ की कमी के बारे में जब महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख विनीत अग्रवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) स्तर के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
maharashtra ats
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय पांडे ने राज्य में आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) में एसपी के दो रिक्त पदों के लिए अपने फेसबुक पेज पर आवेदन बुलवाए हैं। उन्होंने इच्छुक प्रत्याशियों से कहा है कि वे विभाग से संपर्क कर सकते हैं या सोशल मीडिया के जरिए उन्हें आवेदन भेज सकते हैं।
विज्ञापन
एटीएस में स्टाफ की कमी के बारे में जब महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख विनीत अग्रवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) स्तर के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में डीजीपी पांडे ने कहा कि एटीएस, मुंबई में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के दो पद रिक्त हैं। एटीएस एक प्रतिष्ठित संस्थान है। इसमें नियुक्ति होने पर 25 प्रतिशत विशेष भत्ता प्रदान किया जाता है। पांडे ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि इच्छुक अधिकारी सीधे एडीजी एटीएस या एडीजी पदस्थापना से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अपने सोशल मीडिया अकाउंट का जिक्र करते हुए पांडे ने इस पर भी आवेदन आमंत्रित किए।
विज्ञापन
कोई नहीं देगा डीजी को जवाब
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, एटीएस बहुत प्रतिष्ठित विभाग है। हर कोई इसमें काम करना चाहता है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने फेसबुक अकाउंट पर डीजी को जवाब नहीं देगा क्योंकि अन्य अधिकारियों को भी इसके बारे में पता चल जाएगा।
ये दो पद रिक्त
एटीएस के एसपी (तकनीकी विश्लेषण) सोहेल शर्मा उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका रवाना हुए हैं। एटीएस में एसपी रैंक के एक अन्य अधिकारी राजकुमार शिंदे का कुछ समय पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में तबादला किया गया था, लेकिन उन्हें अभी तक एटीएस से मुक्ति नहीं मिली है।
एटीएस आईजी का पद पूर्व में सुहास वारके के पास था, लेकिन एक साल पहले उनका तबादला हो गया था। उसके बाद से यह पद भी रिक्त है। इसी तरह एटीएस डीआईजी का पद भी खाली है, क्योंकि शिवदीप लांडे को नवंबर में बिहार भेज दिया गया है।