{"_id":"5dd8f9958ebc3e54bc047cda","slug":"maharashtra-devendra-fadanvis-bjp-nda-ramdas-athawale-sharad-pawar-ncp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार गठन: अठावले ने ली शरद पवार पर चुटकी, कहा- एनडीए में हो जाएं शामिल, पुरस्कार मिलेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र सरकार गठन: अठावले ने ली शरद पवार पर चुटकी, कहा- एनडीए में हो जाएं शामिल, पुरस्कार मिलेगा
Sat, 23 Nov 2019 02:58 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
रामदास अठावले
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की राजनीति में नाटकीय मोड़ के लिए शिवसेना को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से एनडीए के खेमे में शामिल होने का अनुरोध किया और संकेत दिया कि ऐसा करने से उन्हें केंद्र में महत्वपूर्ण पद का पुरस्कार मिल सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अपने बागी भतीजे अजित पवार का भी समर्थन करना चाहिए। 30 नवंबर को होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले अजित पवार नीत खेमे के समक्ष कठिनाई के बारे में पूछे जाने पर अठावले ने कहा कि शरद पवार को भी अपने रुख में बदलाव लाने के बारे में सोचना चाहिए और एनडीए में शामिल होना चाहिए। उन्हें केंद्र में कोई अच्छा पद मिल सकता है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र आधारित दलित समर्थक पार्टी आरपीआई का नेतृत्व करने वाले अठावले यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। अठावले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री हैं।
विज्ञापन