फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra deputy cm devendra Fadnavis meets RSS functionaries in Nagpur

Maharashtra: नागपुर में संघ मुख्यालय पहुंचे फडणवीस, भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर दिया ये जवाब

Sat, 03 Aug 2024 02:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 03 Aug 2024 02:52 PM IST
सार

देवेंद्र फडणवीस संघ मुख्यालय का दौरा करने के बाद नागपुर में ही होने वाले भाजपा के सम्मेलन में भी शामिल होंगे। शुक्रवार को जब फडणवीस से उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सवाल किया गया तो...

विज्ञापन
maharashtra deputy cm devendra Fadnavis meets RSS functionaries in Nagpur
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : X @Dev_Fadnavis

विस्तार

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे और वहां संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की। फडणवीस का संघ मुख्यालय का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, फडणवीस संघ मुख्यालय में स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे। हालांकि फडणवीस और संघ पदाधिकारियों के बीच किस मुद्दे पर बात हुई, इसका पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पीएम मोदी से भी मिले थे फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस संघ मुख्यालय का दौरा करने के बाद नागपुर में ही होने वाले भाजपा के सम्मेलन में भी शामिल होंगे। शुक्रवार को जब फडणवीस से उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे महज अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि 'ये चर्चा मीडिया द्वारा शुरू की गई है और यह मीडिया तक ही सीमित है'। डिप्टी सीएम फडणवीस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। ऐसे में अब फडणवीस के संघ मुख्यालय के दौरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


'फडणवीस को महाराष्ट्र से केंद्र की राजनीति में भेजने के आसार कम'
महाराष्ट्र के एक नेता ने बताया कि भाजपा ने फडणवीस को महाराष्ट्र की राजनीति के लिए विशेष तौर पर आगे बढ़ाया था। आज भी महाराष्ट्र में भाजपा के पास देवेंद्र फडणवीस के अलावा दूसरा कोई बड़ा और लोकप्रिय चेहरा नहीं है, जो पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में जीत दिला सके। पीयूष गोयल, विनोद तावड़े जैसे नेता भाजपा के पास हैं, लेकिन वे केंद्र की राजनीति में व्यस्त हैं। केंद्र की आवश्यकताओं को देखते हुए उन्हें प्रदेश में भेजने की संभावना भी कम ही है। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस पार्टी के लिए महाराष्ट्र में अधिक उपयोगी साबित हो सकते हैं। आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी उनका उपयोग महाराष्ट्र में ही कर सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed