फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra delhi odisha jharkhand vs centre-govt on corona vaccination issue

टीके पर टकराव: महाराष्ट्र के बाद दिल्ली और ओडिशा में भी वैक्सीन की कमी, केंद्र का दावा- राज्यों में पर्याप्त स्टॉक

Thu, 08 Apr 2021 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 01:38 PM IST
सार

  • देश के कई राज्यों में वैक्सीन की कमी
  • महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में भी किल्लत
  • केंद्र ने कहा- वैक्सीन की नहीं है कमी

विज्ञापन
Maharashtra delhi odisha jharkhand vs centre-govt on corona vaccination issue
कोरोना टीका (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के मामले सवा लाख के पार हो गए हैं। वहीं कोरोना टीकाकरण को लेकर राज्यों और केंद्र सरकार के बीच विवाद गहराता जा रहा है। वैक्सीन की किल्लत कई जगहों से आ रही हैं। वैक्सीन नहीं होने के चलते महाराष्ट्र, ओडिशा, दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत झारखंड में कई टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र में वैक्सीन पर कई जिला प्रशासन ने दावा किया है कि उनके पास वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह से खत्म है।  राज्य के सतारा में तो वैक्सीन लेने के लिए लाइन में खड़े लोगों को बिना टीका लिए घर वापस लौटना पड़ा है। जिला प्रशासन ने वैक्सीन नहीं होने की बात कहकर लोगों को वापस कर दिया। वहीं वाराणसी का भी यही हाल है। बताया जा रहा है कि यहां भी लाइन में खड़े लोगों को वापस भेज दिया गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि वैक्सीन वितरण में महाराष्ट्र के साथ भेदभाव हुआ है। 

विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की कमी
इस बीच दिल्ली में भी वैक्सीन स्टॉक की कमी का दावा किया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में भी अब 4 से 5 दिन का वैक्सीन स्टॉक बचा हुआ है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में टीका लगाने की रफ्तार धीमी है। केंद्र के अस्पतालों में सिर्फ 30 से 40 फीसदी वैक्सीन लगाई गई है। इसी वजह से दिल्ली में आंकड़े कम दिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं है बल्कि एक साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ने का है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के कई जिलों में टीकाकरण अभियान बंद
महाराष्ट्र के कोल्हापुर, नवी मुंबई और वाशिम में एक दिन का स्टॉक बचा हुआ है। कई टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन नहीं होने के चलते लोगों को वापस कर दिया गया है। बता दें कि मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दावा किया था कि राज्य में सिर्फ तीन दिन का वैक्सीन स्टॉक बचा हुआ है। राजेश टोपे के बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने पलटवार करते हुए कहा था कि राज्य सरकार राजनीति कर रही है। किसी भी राज्य में वैक्सीन की कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में राज्यों को वैक्सीन भेजी जा रही है। 


ओडिशा में 2 दिन का बचा स्टॉक
महाराष्ट्र के बाद ओडिशा ने भी अपने यहां वैक्सीन का डोज खत्म होने का दावा किया है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास ने कहा कि हमारे पास सिर्फ 2 दिन का स्टॉक बचा हुआ है। वैक्सीन नहीं मिला तो आने वाले समय में लोगों को केंद्रों से वापस लौटाना होगा। उन्होंने कहा कि 1400 टीकाकरण केंद्रों में से 700 केंद्रों को तो बंद कर दिया गया है। हर रोज ढाई लाख टीका लगाया जा रहा है। फिलहाल स्टॉक में 5,34 लाख वैक्सीन बची है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन स्टॉक कमी के बारे में केंद्र को पत्र लिखकर अवगत कराया है। हमने उनसे 25 लाख वैक्सीन की मांग की है। 

कोरोना पर पीएम मोदी करेंगे चर्चा
वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने जा रहे हैं। लेकिन बैठक से पहले राज्यों ने वैक्सीन की कमी का दावा करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed