{"_id":"5dc1cbe38ebc3e5b3c4675b0","slug":"maharashtra-crop-damaged-due-to-rain-many-farmers-committed-suicide-in-marathwada","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : बेमौसम बरसात से बर्बाद हुई फसल, मराठवाड़ा में 10 किसानों ने दी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : बेमौसम बरसात से बर्बाद हुई फसल, मराठवाड़ा में 10 किसानों ने दी जान
Wed, 06 Nov 2019 12:52 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बेमौसम बरसात ने किसानों के हौसले को तोड़ दिया है। पिछले चार दिनों के दौरान किसानों की आत्महत्या के कम से कम 10 मामले सामने आए हैं। यहां बेमौसम बारिश के चलते फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
हालांकि, इन सभी मामलों में आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चली है। मध्य महाराष्ट्र के इस क्षेत्र में बेमौसम बारिश के चलते सोयाबीन, ज्वार, मक्का और कपास जैसी खरीफ की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
नांदेड़ जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले में एक नवंबर से अब तक किसान आत्महत्या की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीड जिले में पिछले तीन दिनों में दो किसानों ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने कहा कि हम इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं कि ये मौत बारिश से फसल बर्बाद होने या कर्ज में डूबने के चलते हुई है या किसी और वजह से।