फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Crisis: Devendra Fadnavis start work, his first sign of 2nd term is on a cheque

विधायकों की परेड से पहले फडणवीस ने की बैठक, खाली रही अजित पवार की कुर्सी

Mon, 25 Nov 2019 06:23 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Mon, 25 Nov 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Crisis: Devendra Fadnavis start work, his first sign of 2nd term is on a cheque
फडणवीस के साथ वाली कुर्सी खाली रही - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र में शिव सेना-एनसीपी-कांग्रेस से मिल रही चुनौती के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को अपना कामकाज संभाल लिया है। बतौर सीएम अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए उन्होंने सबसे पहले हस्ताक्षर राहत फंड के एक चेक पर किए। 

विज्ञापन


इसके अलावा फडणवीस ने विश्व बैंक के अधिकारियों के साथ जलवायु परिवर्तन के मामले में अहम बैठक की। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री के बगल वाली खाली कुर्सी ने सभी का ध्यान खींचा। माना जा रहा है कि यह कुर्सी उप मुख्यमंत्री अजित पवार की थी, जो बैठक में शामिल नहीं हुए। 
विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए हस्ताक्षर करते हुए चेक की तस्वीर ट्विटर पर साझा की। फडणवीस यह चेक एक महिला को सौंपते हुए भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएमओ ने ट्वीट किया, 'सीएम देवेंद्र फडणवीस, इस कार्यकाल के पहले हस्ताक्षर #CMReliefFund के चेक पर किए गए। यह चेक सीएम ने कुसुम वेंगुरलेकर को दिया।' महाराष्ट्र में सरकार बनाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगा। 

विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मुंबई में विश्व बैंक के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस बैठक में जलवायु परिवर्तन और सूखा व बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम पर बातचीत हुई। 

 
किसानों के लिए 5300 करोड़ मंजूर 

इसके अलावा मुख्यंमंत्री फडणवीस ने बारिश की वजह से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए 5380 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed