फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Crisis: Devendra Fadnavis reached Baroda yesterday night via Indore, Eknath Shinde also reached claims media reports

Maharashtra Crisis: क्या वडोदरा में हुई फडणवीस-शिंदे की मुलाकात? बीती रात दोनों नेताओं के गुजरात पहुंचने की खबर

Sat, 25 Jun 2022 09:48 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौदा Published by: Amit Mandal Updated Sat, 25 Jun 2022 09:48 PM IST
सार

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 24 जून की रात को अचानक इंदौर पहुंचे। उनकी इंदौर यात्रा पूरी तरह गोपनीय रही और गुपचुप तरीके से वे विशेष विमान से मुंबई से इंदौर आए थे।

विज्ञापन
Maharashtra Crisis: Devendra Fadnavis reached Baroda yesterday night via Indore, Eknath Shinde also reached claims media reports
देवेंद्र फडणवीस (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र संकट को लेकर लगातार नई-नई खबरें छनकर सामने आ रही हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस कल रात इंदौर होकर वडोदरा गए थे। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे भी गुवाहाटी से निकलकर वडोदरा पहुंचे थे। लोकेशन के बारे में किसी को पता नहीं चले, इसलिए फडणवीस ने इंदौर का रास्ता चुना।

विज्ञापन


उनकी इस यात्रा से सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि दोनों नेताओं के बीच एक अहम मुलाकात भी हुई है। कहा तो यह भी जा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि बीती रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वडोदरा में ही मौजूद थे। हालांकि, शाह की महाराष्ट्र के नेताओं से मिलने की पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो रात करीब 10.30 देवेंद्र फडणवीस को मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। बताया जा रहा है कि प्राइवेट जेट से एकनाथ शिंदे शुक्रवार रात को गुवाहाटी से वडोदरा रवाना हुए थे। वडोदरा के केवड़या गेस्टहाउस में दोनों नेताओं की मीटिंग हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान अमित शाह भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे शिंदे गुवाहाटी लौट आए। बताया जा रहा है की शिंदे के बड़ी नेशनल पार्टी के समर्थन होने वाले बयान से भाजपा नाराज है। इसी वजह से आज शिंदे गुट के विधायकों के सुर बदले-बदले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अचानक इंदौर आए। उनकी इंदौर यात्रा पूरी तरह गोपनीय रही और गुपचुप तरीके से वे विशेष विमान से मुंबई से इंदौर आए। इसी बीच एक खबर यह आई कि इंदौर आकर फड़णवीस नलखेड़ा पहुंचे और मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों के समर्थन के साथ खुद सीधे राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इस मामले में भी राज्यपाल फ्लोर टेस्ट का आदेश दे सकता है। फ्लोर टेस्ट में उद्धव के पास पर्याप्त संख्या नहीं होगी। इस स्थिति में वो विश्वासमत खो देंगे। इसके बाद शिंदे के बागी विधायकों के साथ मिलकर भाजपा सरकार बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed