फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Court extends custody of DRDO scientist held for providing secret info to Pak agent

Pradeep Kurulkar: DRDO के वैज्ञानिक की हिरासत 16 मई तक बढ़ाई गई, पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने का आरोप

Mon, 15 May 2023 08:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 15 May 2023 08:11 PM IST
सार

पुणे में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला के निदेशक प्रदीप कुरुलकर को महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने तीन मई को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Maharashtra Court extends custody of DRDO scientist held for providing secret info to Pak agent
Pradeep Kurulkar - फोटो : ANI

विस्तार

पुणे की विशेष अदालत ने डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की पुलिस हिरासत सोमवार को 16 मई तक बढ़ा दी। उन पर एक पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना मुहैया कराने का आरोप है। अभियोजन पक्ष ने कुरुलकर की हिरासत बढ़ाने की मांग की और कहा कि उनके मोबाइल फोन का विश्लेषण करने की जरूरत है। अभियोजन पक्ष ने न्यायाधीश को बताया कि पुलिस को आरोपियों की मदद से मोबाइल फोन खोलना पड़ा, क्योंकि वे खुद ऐसा नहीं कर सकते थे। 

विज्ञापन


बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि मोबाइल फोन पहले जब्त किए जाने के बावजूद कोई नई जानकारी नहीं मिली है। पुणे में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला के निदेशक कुरुलकर को महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने तीन मई को गिरफ्तार किया था। एटीएस के एक अधिकारी ने पिछले हफ्ते कहा था कि वैज्ञानिक कथित तौर पर व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के एक एजेंट के संपर्क में था। गिरफ्तारी के बाद कुरुलकर के खिलाफ सरकारी गोपनीयता कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने अदालत को सूचित किया था कि उन्होंने एक फोन जब्त किया है जिस पर पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्ति) एजेंट ने भारतीय नंबर का इस्तेमाल करके आरोपी को संदेश भेजा था। कुरुलकर ने कथित तौर पर राजनयिक पासपोर्ट पर पांच से छह देशों की यात्रा की थी और अभियोजन पक्ष जानना चाहता था कि इन यात्राओं के दौरान वह किससे मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed