फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra couple suicide in bride groom attire after celebrate 26th anniversary till midnight in nagpur

Maharashtra: शादी की 26वीं सालगिरह पर दंपति ने आधी रात तक की पार्टी, सुबह शादी के जोड़े में मृत मिला जोड़ा

Wed, 08 Jan 2025 03:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 08 Jan 2025 03:16 PM IST
सार

पुलिस का मानना है कि पहले एनी ने अपनी जान दी। एनी की मौत के बाद जेरिल ने उसके शव को रस्सी से उतारा और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
maharashtra couple suicide in bride groom attire after celebrate 26th anniversary till midnight in nagpur
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल नागपुर में एक दंपत्ति ने सोमवार को अपनी शादी की 26वीं सालगिरह का जश्न मनाया। इस दौरान दोनों दंपत्ति अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आधी रात तक जश्न मनाते रहे और मंगलवार सुबह दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


शादी के जोड़े में की आत्महत्या
नागपुर के मार्टिन नगर इलाके में रहने वाले जेरिल डैमसन ऑस्कर मोनक्रिफ (57 वर्षीय) का शव उनके घर की रसोई में लटका हुआ पाया गया। वहीं जेरिल की पत्नी एनी (46 वर्षीय) का शव ड्राइंग रूम से बरामद हुआ। खास बात ये है कि एनी का शव शादी के जोड़े में पाया गया और उसके शव पर फूल भी थे। पुलिस का मानना है कि पहले एनी ने अपनी जान दी। एनी की मौत के बाद जेरिल ने उसके शव को रस्सी से उतारा और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


आत्महत्या से पहले की पार्टी
जान देने से पहले दंपति ने सोमवार को अपनी शादी की 26वीं सालगिरह का जश्न मनाया और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आधी रात तक पार्टी की। इस दौरान किसी को भी अंदाजा नहीं था कि दंपति इतना बड़ा कदम उठाने वाले हैं। दंपति निसंतान थे। जान देने से पहले एनी ने एक वीडियो शूट किया, जिसमें उन्होंने अपने रिश्तेदारों को भावुक गुडबाय कहा और इस वीडियो को पोस्ट कर दिया। वीडियो को देखकर रिश्तेदार सुबह घर पहुंचे तो दोनों को मृत पाया। दंपति ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। साथ ही सुसाइड नोट में दोनों को एक ही ताबूत में और शादी के जोड़े में दफनाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेरिल शेफ के रूप में काम करते थे, लेकिन कोरोना महामारी के बाद से वह नौकरी नहीं करते थे और उन्होंने ब्याज पर पैसे दिए हुए थे और इसी से उनका खर्चा चलता था। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया दोनों के आत्महत्या करने का अनुमान है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed