{"_id":"5b27e05a4f1c1bfa6e8b8927","slug":"maharashtra-couple-organize-voting-to-decide-baby-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: दंपती ने बच्चे के नामकरण के लिए कराया मतदान, पूर्व सांसद ने भी की शिरकत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: दंपती ने बच्चे के नामकरण के लिए कराया मतदान, पूर्व सांसद ने भी की शिरकत
एजेंसी, नागपुर
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
विलियम शेक्सपियर ने भले ही कह दिया हो कि नाम में क्या रखा है, मगर कुछ लोगों के लिए नाम में बहुत कुछ रखा होता है। दरअसल महाराष्ट्र में एक दंपति ने अपने नवजात बच्चे का नाम रखने के लिए मतदान करा दिया।
विज्ञापन
गोंदिया जिले के मिथुन और मानसी बांग ने पांच अप्रैल को जन्मे बच्चे के नाम पर फैसला करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने मतदाता के रूप में परिजनों , मित्रों और रिश्तेदारों द्वारा 15 जून को ‘मतदान’ कराया।
विज्ञापन
हुआ कुछ यूं कि परिजनों और रिश्तेदारों ने बच्चे के लिए तीन नाम का सुझाव दिया था और दंपति ने नाम पर फैसले के लिए ‘मतपत्र’ का प्रयोग किया। मतपत्र में सुझाव वाले तीनों नाम मौजूद थे। खास बात यह है कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों में पूर्व सांसद नाना पटोले भी शामिल थे। उनके इस्तीफे के कारण ही 28 मई को गोंदिया में उपचुनाव कराया गया था।
विज्ञापन
मिथुन ने कहा कि बच्चे के लिए तीन नाम यक्ष, युवान और यौविक का सुझाव मिला था, लेकिन वे नाम को लेकर असमंजस में थे। इसलिए उन्होंने मतपत्र की मदद से नाम पर फैसले करने के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि कुल 192 वोट पडे़ और युवान को अधिकतम 92 वोट मिले जिसके बाद बच्चे का नाम युवान रखा गया।