फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Coronavirus News :10 lakh patients recovered in three months and 20419 new corona infected found in one day

कोरोना संकटः महाराष्ट्र में तीन महीने में स्वस्थ हुए 10 लाख मरीज, एक दिन में मिले 20,419 नए मरीज

Sun, 27 Sep 2020 02:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Sep 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Coronavirus News :10 lakh patients recovered in three months and 20419 new corona infected found in one day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
 देश में कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में तीन महीने में 10 लाख लोगों ने कोरोना बीमारी को मात दी है। 2 जुलाई को कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा एक लाख के पार था वहीं, 26 सितंबर तक यह आंकड़ा 13 लाख के पार पहुंच गया। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की यह औसत लगभग 76 फीसदी है।
विज्ञापन


 महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि प्रदेश में कोरोना का पहला मरीज 9 मार्च को सामने आया था और 25 मार्च को कोरोना संक्रमित मिले पहले दो मरीज स्वस्थ हो गए थे। लेकिन उसके बाद बीते सात महीने से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। लेकिन उसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ी है।
विज्ञापन



टोपे ने बताया कि 2 जुलाई को स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,1,194 थी जबकि 25 जुलाई को यह संख्या 2,7,521 हो गई। उसके बाद 5 अगस्त को 3,5,521 हुई और 14 अगस्त को 4,1,442 हो गई जबकि 24 अगस्त तक कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 5,2,490 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सितंबर महीने में कुल पांच लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी। 3 सितंबर को कोरोना से स्वस्थ होने की संख्या 6,12,484 थी जबकि 26 सितंबर तक यह संख्या 13,16,450 हो गई। 

एक दिन में मिले 20,419 नए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 430 की मौत
महाराष्ट्र में शनिवार को एक दिन में 20,419 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए जबकि बीते 24 घंटे में 430 लोगों की मौत हो गई। सूबे में अब तक 13 लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं जबकि 35,191 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 2,69,119 हो चुकी है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक कुल 13,21,176 लोग कोरोना महामारी की चपटे में आ चुके हैं जिसमें से 10,16,450 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। शनिवार को जितने कोरोना के नए मरीज मिले उससे ज्यादा 23,644 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

इससे राज्य में रिकवरी दर 76.94 फीसदी हो गई है जबकि मृत्युदर 2.66 फीसदी है। फिलहाल, प्रदेश में 19,45,758 होम क्वारंटीन और 30,571 लोग संस्थागत क्वरंटीन हैं।



मुंबई में बीते 24 घंटे में 44 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को एक दिन में 2282 नए कोरोना संक्रमित मिले और बीते 24 घंटे में 44 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक कुल 1,96,585 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें से 8750 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, मुंबई में 28,691 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed