फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Coronavirus Latest News Update Today, 680 new infected in 24 hours, one death every hour

Coronavirus in Maharashtra: मुंबई में 24 घंटे में 680 नए संक्रमित, हर घंटे एक मौत

Fri, 08 May 2020 07:14 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 08 May 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Coronavirus Latest News Update Today, 680 new infected in 24 hours, one death every hour
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1216 नए मामले मिले, जिनमें मुंबई में 680 हैं।  मरने वालों की संख्या 43 रही। मुंबई में 24 घंटे में 24 लोग मरे हैं। प्रदेश  में कुल संक्रमित 17974 हो गए हैं।

विज्ञापन


 मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी स्लम बस्ती धारावी में ही 50 नए मामले मिले हैं। गुजरात में 388 नए मामले मिले, जिनमें 275 अकेले अहमदाबाद जिले के हैं। इससे गुजरात में संक्रमण का आंकड़ा 7000 पार कर गया। संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आए तमिलनाडु में 5000 से ज्यादा संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार शाम को बताया कि देश के 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 24 घंटे में यानी बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार शाम तक एक भी केस दर्ज नहीं किया गया। इन 13 राज्यों में केरल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, गोवा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल, लद्दाख, अरुणाचल व अंडमान-निकोबार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • दिल्ली समेत 6 शहरों पर टिकी लड़ाई...

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि संक्रमण के खिलाफ लड़ाई का दारोमदार दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद समेत 6 शहरों पर टिका हुआ है। इन्हीं छह शहरों में देश के संक्रमित लोगों का करीब 56% हिस्सा मौजूद है।

  • महाराष्ट्र में 531 व बंगाल में 8 पुलिसकर्मी पॉजिटिव

महाराष्ट्र पुलिस के 51 अधिकारियों समेत 531 जवान संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। वहीं, कोलकाता पुलिस के अनुसार अब तक महानगर के थानों में तैनात 8 कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके संपर्क में आने वाले 40 अन्य


पुलिसवालों को क्वारंटीन में भेज दिया गया है।

  • दावा : संक्रमण से उबरने की दर में राजस्थान अव्वल

जयपुर। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने दावा किया कि उनका राज्य संक्रमण से उबरने की दर में देश में सबसे आगे है। अब तक करीब 52% मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 3400 पीड़ितों में से 1740 सही हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed