{"_id":"5f5e441e1b08151dc54a49a6","slug":"maharashtra-coronavirus-cases-testing-and-recovery-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : 10 दिन में बढ़ गए दो लाख से ज्यादा कोरोना मरीज, 24 घंटे में 416 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : 10 दिन में बढ़ गए दो लाख से ज्यादा कोरोना मरीज, 24 घंटे में 416 की मौत
Sun, 13 Sep 2020 09:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में वैश्विक महामारी कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैलने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दस दिनों में राज्य में दो लाख 16 हजार से अधिक नए मामले सामने आए और इस अवधि में करीब चार हजार लोगों ने दम तोड़ दिया। रविवार को 22,543 नए मामले सामने आए जबकि 416 मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े 10 लाख के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 60 हजार 308 हो गई जबकि 10 दिन पहले तीन सितंबर को राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख 43 हजार 844 था। इस अवधि में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25,586 थी। दस दिन के अंतराल में राज्य में दो लाख 16 हजार 464 कोरोना मरीज बढ़े हैं और 3,951 की मौत हुई। सूबे में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 29,531 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 11,549 लोग स्वस्थ हुए जिससे प्रदेश में बीमारी से अब तक ठीक होने वालों की संख्या सात लाख 40 हजार 61 हो गई है। राज्य में रिकवरी रेट 69.79 और मृत्युदर 2.79 फीसदी है। फिलहाल, राज्य में 16,83,770 लोग होम क्वारंटीन और 37,294 लोग संस्थागत क्वरंटीन हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 2,90,344 है। सूबे में कोविड-19 की जितनी जांच हो रही है उसमें से 20 फीसदी पॉजिटिव मिल रहे हैं।
विज्ञापन
मुंबई में 41 और पुणे में 59 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार को 24 घंटे के दौरान 2085 नए कोरोना संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में 41 की मौत हो गई। मुंबई में अब तक 1,69,741 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जिसमें 1,30,918 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि अब तक कुल 8,150 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
दूसरी ओर, पुणे अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। रविवार को पुणे में 4424 नए कोरोना संक्रमित मिले जिसमें 2294 पुणे महानगरपालिका क्षेत्र, 1004 पिंपरी-चिंचपड़ महानगरपालिका क्षेत्र और 1126 पुणे ग्रामीण क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। वहीं, यहां पर 24 घंटे में 59 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।