{"_id":"6066dda9be016340b842d315","slug":"maharashtra-corona-updates-pune-imposed-night-curfew-from-tomorrow-and-seven-days-hard-restrictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू : एक बार फिर लॉकडाउन की आशंका, रात 8.30 बजे सीएम ठाकरे ले सकते हैं कोई फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू : एक बार फिर लॉकडाउन की आशंका, रात 8.30 बजे सीएम ठाकरे ले सकते हैं कोई फैसला
Fri, 02 Apr 2021 03:10 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:10 PM IST
सार
- महाराष्ट्र के पुणे में सात दिन तक बंद रहेंगे बार, होटल और रेस्त्रां
- तीन अप्रैल से शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक लगेगा नाइट कर्फ्यू
- आज रात 8.30 बजे सीएम ठाकरे राज्य की जनता को करेंगे संबोधित
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में कोरोना तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने भी सख्ती बढ़ा दी है। वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रात साढ़े आठ बजे राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि लॉकडाउन को लेकर सीएम ठाकरे कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित जिले मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक और नागपुर हैं।
विज्ञापन
वहीं पुणे में सात दिन तक बार, रेस्त्रां, होटल और धार्मिक स्थलों को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 43,000 से ज्यादा मामले सामने आए, जो इस साल का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। कोरोना के कहर को ध्यान में रखते हुए पुणे में सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Religious places will be completely closed for the next 7 days: Pune Divisional Commissioner Saurabh Rao #Maharashtra
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 2, 2021
पुणे में तीन अप्रैल से 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है, यानी शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा। पुणे में केवल होम डिलिवरी को ही अनुमति दी गई है। वहीं अंतिम संस्कार और शादी जैसे कार्यक्रमों में लोगों की संख्या को फिर सीमित कर दिया गया है।
अब अंतिम संस्कार में 20 और शादी में 50 लोगों को ही अनुमति मिलेगी। इधर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने जानकारी दी और बताया कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे आज रात जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई में भी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से वेंटिलेटर और बिस्तरों में कमी देखी जा रही है। हम पिछले साल मार्च से लोगों से सावधानी बरतनी की अपील कर रहे हैं लेकिन जनता ने बेहद लापरवाही दिखाई है। उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन लगाना आखिरी विकल्प नहीं है लेकिन स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव पड़ने की वजह से कुछ सख्त कदम उठाने होंगे।