फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Corona Update: Mumbai logs Over 20 Thousand fresh COVID cases and 5 deaths today

Maharashtra Corona: मुंबई में लगातार तीसरे दिन रोजाना केस 20 हजार के पार, महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू समेत नई पाबंदियों का एलान

Sat, 08 Jan 2022 07:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 08 Jan 2022 07:42 PM IST
सार

बीते दिन देश की आर्थिक राजधानी में पांच लोगों की संक्रमण की वजह से जान गई। यहां फिलहाल 1,06,037 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक अस्पतालों में 21.4 फीसदी बेड पर मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Corona Update: Mumbai logs Over 20 Thousand fresh COVID cases and 5 deaths today
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच देश की आर्थिक राजधानी में पिछले 24 घंटे में 20,318 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान पांच लोगों की संक्रमण की वजह से जान भी गई। यहां फिलहाल 1,06,037 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक अस्पतालों में 21.4 फीसदी बेड पर मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 41,434 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 9,671 लोग डिस्चार्ज हुए और 13 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। यहां फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,73,238 है। कोरोना के नए वैरिएंट की बात करें तो महाराष्ट्र में आज ओमिक्रॉन के 133 नए मामले आए हैं। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 1009 मामले दर्ज़ किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने 10 जनवरी से रात का कर्फ्यू (सुबह 11 बजे से 5 बजे) लागू करने का फैसला किया है। पांच या अधिक लोग एक जगह पर इकट्ठा नहीं हो सकते और न ही समूहों में लोगों की आवाजाही हो सकेगी। स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, ब्यूटी सैलून, चिड़ियाघर, संग्रहालय और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे।

राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, बाल काटने वाले सैलून और मॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे। लगभग सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 15 फरवरी तक बंद रहेंगे। इसके अलावा होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, सभागार 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ रात 10 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे। भोजन की होम डिलीवरी की अनुमति होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed