{"_id":"62ac9b5fac956e1cbf140a8b","slug":"maharashtra-corona-records-cases-death-toll-active-caseload-covid19-recovery-rate-vaccination-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Corona: महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन 4000 से ज्यादा नए केस, हर जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Corona: महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन 4000 से ज्यादा नए केस, हर जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज
Fri, 17 Jun 2022 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:06 PM IST
सार
इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र में 4,255 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस दौरान तीन लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार दिन-पर-दिन बढ़ती जा रही है। राज्य में शुक्रवार को 4,165 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा बीते दिन यानी शुक्रवार के मुकाबले थोड़ा कम है। बताया जा रहा है कि राज्य में बीते 24 घंटे में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। सिर्फ मुंबई में ही 2,255 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। यहां भी दो लोगों की मौत दर्ज की गई। राज्य में कोरोना की वजह से तीसरी मौत जलगांव में दर्ज की गई।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र में 4,255 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस दौरान तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं, बुधवार को 4,024 लोगाें की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
राज्य में अब तक कुल 79.27 लाख लोग कोरोना की चपेट में आए हैं और कुल मौतों की आंकड़ा भी 1.47 लाख तक पहुंच गया है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 21,749 तक पहुंच गई है। राज्य में अब हर जिले में कोरोना के एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आए 3,047 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इस तरह राज्य में अब तक कुल 77.58 लाख लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में रिकवरी रेट अब 97.86 फीसदी तक पहुंच गई है। पिछली शाम से अब तक 44,483 कोरोनावायरस के टेस्ट किए गए। राज्य में अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 8,15,17,399 हो गई है।