फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Congress sound election bugle from Nagpur on Foundation Day Sonia and Rahul will also be present

महाराष्ट्र: कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर से फूंकेगी लोस चुनाव का बिगुल, सोनिया और राहुल भी रहेंगे मौजूद

Sat, 16 Dec 2023 06:46 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 06:46 AM IST
सार

नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है। इसलिए कांग्रेस की रैली के मायने निकाले जा रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने पार्टी नेता मुकुल वासनिक की उपस्थिति में महाराष्ट्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Maharashtra Congress sound election bugle from Nagpur on Foundation Day Sonia and Rahul will also be present
कांग्रेस झंडा - फोटो : PTI

विस्तार

आगामी 28 दिसंबर को 139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस नागपुर में एक बड़ी रैली आयोजित करेगी, जिसमें अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी लोगों को संबोधित करेंगे। रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि नागपुर की रैली के माध्यम से कांग्रेस लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी।
विज्ञापन


नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है। इसलिए कांग्रेस की रैली के मायने निकाले जा रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने पार्टी नेता मुकुल वासनिक की उपस्थिति में महाराष्ट्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों में हुई भारी बढ़ोतरी
उन्होंने बताया कि चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के वोट शेयर में भारी बढ़ोतरी हुई है। कर्नाटक के बाद तेलंगाना में भी स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनी है। वहीं, भाजपा तानाशाही तरीके से काम कर रही है। यहां तक कि देश की संसद तक सुरक्षित नहीं है तो देश कैसे सुरक्षित रहेगा। उन्होंने सवाल किया कि हमलावरों को पास देने वाले भाजपा सांसदों के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर में हो रहा रैली का आयोजन
पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 1885 में मुंबई में हुई थी इसलिए नागपुर में रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता की इच्छा है कि नागपुर में रैली हो क्योंकि नागपुर भौगोलिक रूप से नजदीक पड़ता है।


चव्हाण ने कहा कि इस रैली का राजनीतिक महत्व तो है लेकिन इसे आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखना ठीक नहीं होगा। कांग्रेस की रैली में इंडिया गठबंधन के नेताओं को बुलाने के बारे में अभी कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed