{"_id":"620a32c172504a205e0c2f81","slug":"maharashtra-congress-puts-off-proposed-agitation-outside-devendra-fadnavis-home-on-pm-modi-remark-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के बयान पर बवाल: आंदोलन स्थगित होने पर फडणवीस ने पटोले को कहा नौटंकीबाज, बोले-कांग्रेस देश से माफी मांगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम के बयान पर बवाल: आंदोलन स्थगित होने पर फडणवीस ने पटोले को कहा नौटंकीबाज, बोले-कांग्रेस देश से माफी मांगे
Mon, 14 Feb 2022 04:15 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 14 Feb 2022 04:15 PM IST
सार
महाराष्ट्र कांग्रेस देवेंद्र फडनवीस के घर के बाहर आंदोलन करने वाली थी लेकिन पार्टी ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। वहीं देवेंद्र फडनवीस ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि पीएम के माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए भाषण में महाराष्ट्र का कथित अपमान किए जाने को लेकर राज्य भर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। इस आंदोलन का आह्वान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने किया है। इसी कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया जाना था लेकिन गाड़ी चालकों को होने वाली असुविधा का हवाला देते हुए आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है।
दूसरी तरफ आंदोलन को लेकर बीेजेपी ने भी आक्रामक रवैया इख्तियार कर लिया। सुबह से बीजेपी नेता भी नाना पटोले के घर के बाहर प्रदर्शन पर उतर गए। वहीं कांग्रेस के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले को मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर उन्हें रोक दिया और अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। भाजपा विधायक आशीष शेलार ने दावा किया कि कांग्रेस का आंदोलन विफल हो गया। शेलार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है।
वहीं पीएम मोदी के बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का इस मुद्दे पर माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता बल्कि कांग्रेस को देश को बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नानापटोले नौटंकीबाज है। उनकी नौटंकी का कोई असर नहीं होने वाला।
विज्ञापन
कांग्रेस का आरोप-पीएम ने महाराष्ट्र की संस्कृति का किया अपमान
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा था कि कोरोना लहर के दौरान लॉकडाउन के दौरान कांग्रेस मुंबई रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों को डरा-धमकाकर घर जाने को कह रही थी। कांग्रेस के नेता इसी बयान को लेकर आंदोलन करने वाले थे। कांग्रेसियों का कहना है कि पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की संस्कृति और छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र का अपमान करने वाले मोदी को सपोर्ट करने वाली भाजपा की संस्कृति की निंदा करते हैं।
पटोले ने बीजेपी को महाराष्ट्र द्रोही बताया
वहीं पटोले ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनके आंदोलन के विपक्ष में लोगों को पैसे देकर रोड पर खड़ा कर दिया। जिससे वाहनचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने भाजपा को महाराष्ट्र द्रोही बताया। उन्होंने काह कि बीजेपी के कारण लोगों को असुविधा हुई, इसी वजह से कुछ समय के लिए हम आंदोलन स्थगित कर रहे हैं।
बीजेपी सांसद ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाए आरोप
बीजेपी सांसद शेलार ने एमवीए सरकार पर आंदोलन को तानाशाही तरीके से दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया गया, ये ठीक नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के आंदोलन को फेल बताया।