{"_id":"655b2c83fb915025b50115ea","slug":"maharashtra-congress-nana-patole-pm-modi-brand-maratha-reservation-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nana Patole: 'PM मोदी ब्रांड हैं, इसमें शक नहीं...', महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ का बड़ा बयान; आरक्षण पर भी बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nana Patole: 'PM मोदी ब्रांड हैं, इसमें शक नहीं...', महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ का बड़ा बयान; आरक्षण पर भी बोले
Mon, 20 Nov 2023 03:23 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 20 Nov 2023 03:23 PM IST
सार
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, पीएम मोदी ब्रांड हैं, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन समय के साथ ब्रांड बदलते भी हैं और इस बार बदलाव जरूर होगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार बनने पर मराठा आरक्षण जरूर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले (फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वाले लोगों की कमी नहीं, लेकिन अगर विपक्षी राजनीतिक पार्टी उनके व्यक्तित्व की मुरीद हो तो बात खास हो जाती है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, पीएम मोदी ब्रांड हैं, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन समय के साथ ब्रांड बदलते हैं, इस बार बदलाव जरूर होगा। नाना पटोले का बयान चौंकाने वाला कहा जा सकता है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से पीएम मोदी के ब्रांड की विदाई का दावा किया है, इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की कवायद कर रही है।
मराठा कोटा पर भी बोले कांग्रेस अध्यक्ष
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, ब्रांड आते-जाते रहते हैं और प्रधानमंत्री मोदी का ब्रांड भी बदलेगा। उन्होंने महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिक मुद्दे- मराठा आरक्षण पर भी बयान दिया। पटोले ने कहा कि अगर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता है तो जातिगत जनगणना के आधार पर मराठा रिजर्वेशन का कानून लागू करेंगे।
विज्ञापन
जातिगत जनगणना पर भी बोले, राहुल गांधी का जिक्र
नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण से जुड़े तमाम मुद्दों के समाधान पर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सरकारी नौकरी में आरक्षण से जुड़े जितने मुद्दे हैं, कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद सबका समाधान करेगी। सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान नाना पटोले ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र की सरकार इन मुद्दों का समाधान करने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस का मानना है कि मराठा आरक्षण के मुद्दे की जड़ यही है और कांग्रेस इसका समाधान करेगी।
ओबीसी श्रेणी के तहत कोटा की मांग, कुनबी मराठा का विरोध कर रहा OBC समुदाय
महाराष्ट्र की राजनीति में मराठा आरक्षण का मुद्दा पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। मराठा कोटा की मांग कर रहे कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने इस मुद्दे पर राज्य और केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि ओबीसी श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठा आरक्षण का लाभ न मिलने की सूरत में पूरे राज्य में आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि सरकार के पास 24 दिसंबर तक का समय है। यह भी दिलचस्प है कि ओबीसी समुदाय के लोग कुनबी मराठा को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की श्रेणी में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं।
बेमौसम बारिश के कारण किसानों पर पड़ी मार
सोमवार की प्रेस वार्ता में नाना पटोले ने आरक्षण के अलावा किसानों के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल नष्ट हो चुकी है, उनके प्रति सरकार उदासीन है। उन्होंने दावा किया कि बेमौसम बारिश के कारण महाराष्ट्र के किसानों की फसल बड़े पैमाने पर नष्ट हुई है। सरकार को समुचित मुआवजे का बंदोबस्त करना चाहिए।
कैबिनेट मीटिंग से 16 मंत्री नदारद, क्या शिवसेना-भाजपा-NCP की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं?
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि महाराष्ट्र में औद्योगिक निवेश लगातार घट रहा है। हर बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र का दौरा करते हैं, तो वह निवेश के कुछ अवसर गुजरात ले जाते हैं, जिससे महाराष्ट्र सरकार के राजस्व पर असर पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि कम से कम 16 मंत्री मुंबई में हुई पिछली कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए थे। नाना पटोले के अनुसार मंत्रियों का बैठक से नदारद रहना शिवसेना-भाजपा-राकांपा (अजित पवार गुट) गठबंधन की सरकार में सामंजस्य की तस्वीर साफ करता है। पटोले ने कहा, "पहले से ही मंत्रालयों के 17 पद खाली हैं। इसके अलावा, 16 मंत्री कैबिनेट की आखिरी बैठक में भी शामिल नहीं हुए।" उन्होंने कहा कि इससे राज्य की राजनीतिक स्थिति का पता चलता है।