फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Cong Chief Nana Patole says my statements are being distorted Udhhav Government Shivsena and NCP

उद्धव सरकार में फूट की अटकलें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की सफाई, बयान का गलत मतलब निकाला गया

Tue, 13 Jul 2021 12:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 13 Jul 2021 12:00 PM IST
सार

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। माना जा रहा है कि शिवसेना और एनसीपी दोनों ही सहयोगी कांग्रेस से नाराज हैं। नाना पटोले के बयान पर शिवसेना ने तंज कसा था। उसपर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सफाई दी है। 

विज्ञापन
Maharashtra Cong Chief Nana Patole says my statements are being distorted Udhhav Government Shivsena and NCP
नाना पटोले, अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश कमेटी - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की महा अघाड़ी सरकार पर फूट की अटकलों के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने बयान पर सफाई दी है। पटोले ने कहा कि उनकी आवाजाही पर नजर रखने और जासूसी कराने के बयान का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा, ''मैंने कोई टिप्पणी नहीं की है कि राज्य सरकार मुझ पर नजर रख रही है। मेरे आरोप केंद्र के खिलाफ थे। सामाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा कि प्रदेश में भाजपा द्वारा कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है। हमारे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। कांग्रेस राज्य की नंबर एक पार्टी बनेगी। कई लोग राज्य में हमारी प्रगति से जल रहे थे। ईंधन की कीमतों में वृद्धि और महंगाई के मुद्दे को छिपाने के लिए भाजपा ऐसी चाल चल रही है। 
विज्ञापन

  कांग्रेस को अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात पर बढ़ा विवाद
बता दें कि पिछले दिनों लोनावला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने नाना पटोले ने अपने सहयोगी दलों पर जासूसी कराने का आरोप लगाया था। नाना पटोले ने शिवसेना-एनसीपी का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस ने जब से अकेले चुनाव लड़ने की बात की है, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के पैरों तले की जमीन खिसकने लगी। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पद उनके पास है। उन्हें हर एक चीज की रिपोर्ट मिलती है कि मैं क्या कर रहा हूं। विधानसभा स्पीकर पद से इस्तीफा देने और कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही नाना पटोले कांग्रेस के अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात करते आ रहे हैं। उनके बयानों से शिवसेना और एनसीपी खफा है।  साथ ही महा विकास अघाड़ी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चलने की अटकलें लगाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी ने किया विरोध
नाना पटोले के बयान पर एनसीपी नेता और राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि नाना को कुछ भी बोलने से पहले मामले की पूरी जानकारी लेनी चाहिए और उसके बाद कुछ भी बोलना चाहिए। किसी की भी सरकार हो, सुरक्षा की दृष्टि से गृह विभाग राजनीतिक दौरों की जानकारी रखता है।

सरकार में मतभेद नहीं-थोराट
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहब थोराट ने कहा कि महा विकास अघाड़ी सरकार में सबकुछ ठीक चल रहा है। सरकार राज्य में अच्छा काम कर रही है। सरकार में किसी तरह के मतभेद नहीं है। शिवसेना एनसीपी की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed