फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Uddhav Thackeray slammed Central Government over Nawab Malik and Dawood Ibrahim alleged connection issue in Assembly news in Hindi

विधानसभा में बोले सीएम ठाकरे: नवाब मलिक के दाऊद से संबंध हैं तो केंद्रीय एजेंसी इतने साल से क्या कर रही थीं?

Fri, 25 Mar 2022 06:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 25 Mar 2022 06:19 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्य सरकार के मंत्रियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Maharashtra CM Uddhav Thackeray slammed Central Government over Nawab Malik and Dawood Ibrahim alleged connection issue in Assembly news in Hindi
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि अगर नवाब मलिक का कई वर्षों से दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध था तो केंद्रीय एजेंसियां इतने वर्षों से क्या कर रही थीं? उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत में है। मुझे लगता है कि विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस का चयन ईडी ने किया है क्योंकि उन्होंने सभी दस्तावेज ईडी को दिए हैं। 

विज्ञापन


ठाकरे ने केंद्र से सवाल किया, 'दाऊद कहां पर है? क्या किसी को पता है कि वह कहां है? आपने पिछला चुनाव राम मंदिर के नाम पर लड़ा था। अब, क्या आप दाऊद के नाम पर वोट मांगने की तैयारी कर रहे हैं? क्या (बराक) ओबामा ने ओसामा बिन लादेन के नाम पर वोट मांगे थे? अगर आपमें हिम्मत है तो दाऊद को मारिए, क्या आप ऐसा करेंगे?'
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कहा कि आप नवाब मलिक का इस्तीफा मांग रहे हैं। पहले मुझे ये बताइए कि आपने महबूबा मुफ्ती का समर्थन क्यों किया था जिन्होंने अफजल गुरू और बुरहान वानी के प्रति सहानुभूति जताई थी। बता दें कि एनसीपी नेता नवाब मलिक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक कथित मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के नाम स्थानांतरित की गई मेरी कार, भाजपा विधायक ने किया दावा
भुसावल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक संजय सावकारे ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी जानकारी के बिना उनके वाहन को राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया। विधानसभा में सावकारे ने मंत्री से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी टोयोटा इनोवा कार वापस की जाए। वहीं, परब ने इस मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। मैंने सख्त कार्रवाई करने और दस्तावेजों को उनके नाम पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही ऐसा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed