फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra cm eknath shinde perform pooja in pandharpur temple on ashadhi ekadashi as long standing rituals

Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर मंदिर में की पूजा, बताया-क्या मांगी दुआ

Thu, 29 Jun 2023 12:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 29 Jun 2023 12:11 PM IST
सार

सीएम शिंदे ने कहा कि इस मंदिर परिसर के विकास के लिए 73 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि मंदिर परिसर के विकास के लिए सभी संबंधित लोगों से विचार-विमर्श किया जाएगा। 

विज्ञापन
maharashtra cm eknath shinde perform pooja in pandharpur temple on ashadhi ekadashi as long standing rituals
पंढरपुर मंदिर में सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अषाढ़ी एकादशी के पर्व पर पंढरपुर स्थिर भगवान विट्ठल के मंदिर में महा पूजा की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी लता शिंदे और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पूजा के बाद बताया कि उन्होंने भगवान विट्ठल से अच्छे मानसून, समृद्धि और किसानों की खुशहाली की दुआ मांगी। 
विज्ञापन


73 करोड़ से होगा मंदिर परिसर का विकास
बता दें कि सोलापुर के पंढरपुर शहर में भगवान विट्ठल और देवी रुकमणी का मंदिर है। लंबे समय से इस मंदिर की परंपरा रही है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हर साल अषाढ़ी एकादशी पंढरपुर के इस मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। इसी परंपरा के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी परिवार समेत पंढरपुर पहुंचे। पूजा के बाद मंदिर में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि इस मंदिर परिसर के विकास के लिए 73 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि मंदिर परिसर के विकास के लिए सभी संबंधित लोगों से विचार-विमर्श किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra: मुंबई के अपार्टमेंट में ईद के लिए बकरे लाने पर हंमागा, 11 के खिलाफ पुलिस केस; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसिद्ध है पंढरपुर का मंदिर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बारिश शुरू हो गई है और उन्होंने पूजा के दौरान विट्ठल भगवान से प्रार्थना की कि राज्य में संतोषजनक बारिश हो और किसान खुश और समृद्ध रहें। उल्लेखनीय है कि परंपरा के तहत हर साल मुख्यमंत्री के साथ पूजा में भगवान विट्ठल को मानने वाले, जिन्हें वरकारी कहा जाता है, भी शामिल होते हैं। इस साल अहमदनगर के नेवासा के रहने वाले एक दंपति को यह मौका मिला। 

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को ही भगवान विट्ठल के अनुयायियों वारकरियों को आषाढ़ी एकादशी जुलूस के दौरान पांच लाख का बीमा कवर देने का एलान किया था। यह बीमा कवर 30 दिनों के लिए वैध है। विभिन्न संतों को श्रद्धांजलि देने के लिए वारकरी समुदाय के लोग राज्य के विभिन्न हिस्सों से जुलूस लेकर पंढरपुर पहुंचते हैं। यह जुलूस आषाढी एकादशी पर पंढरपुर स्थित मंदिर में समाप्त होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed