फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Eknath Shinde comments against Rahul Gandhi in Savarkar's insult case

Politics: क्या राहुल के खिलाफ दर्ज होगा एक और मानहानि का मामला? सावरकर के अपमान मामले में शिंदे ने कही यह बात

Sat, 25 Mar 2023 09:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 25 Mar 2023 09:31 PM IST
सार

सीएम शिंदे ने कहा कि एक दिन राहुल गांधी को जेल में बिताना चाहिए, तब वह सावरकर के बलिदान को समझेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के लोग सावरकर को लेकर की गई उनकी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन्हें महाराष्ट्र में घूमने नहीं देंगे। 

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde comments against Rahul Gandhi in Savarkar's insult case
एकनाथ शिंदे और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा पाने और संसद सदस्यता गंवाने के बाद अब महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने उनके सावरकर वाले बयान को लेकर निशाना साधा है। सीएम शिंदे ने शनिवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार सावरकर का अपमान करते हैं। उद्धव ठाकरे धड़ा उनका समर्थन कर रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम शिंदे ने आगे कहा कि एक दिन राहुल गांधी को जेल में बिताना चाहिए, तब वह सावरकर के बलिदान को समझेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के लोग सावरकर को लेकर की गई उनकी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन्हें महाराष्ट्र में घूमने नहीं देंगे। 

विज्ञापन


सावरकर और पीएम मोदी का अपमान नहीं बर्दाश्त करेंगे लोग
महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र की समाप्ति के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए  उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने अपने 'मोदी सरनेम' वाले बयान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सावरकर और पीएम मोदी का जानबूझकर अपमान करने के लिए मैं सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी की निंदा करता हूं। महाराष्ट्र के सीएम ने यह भी कहा कि लोग सावरकर जैसे देशभक्त और प्रधानमंत्री मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी को दिया जाना चाहिए दंड
एकनाथ शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी को दोषी ठहराया गया है और लोकसभा के सदस्य के रूप में स्वत: अयोग्य हो गए हैं। लेकिन वह यह कहकर कि वह माफी मांगने के लिए सावरकर नहीं हैं, सावरकर का अपमान करना जारी रखते हैं। वह अपने आप को क्या समझता है? इस दौरान सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि उन्हें(राहुल गांधी) को दंडित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने पिछले चुनावों में जब 'चौकीदार चोर है' कहा था, तो लोगों ने उन्हें हरा दिया था। राहुल गांधी ने देश और विदेश में पीएम मोदी और भारतीय लोकतंत्र को निशाना बनाकर देश का अपमान किया। अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान, वह 'भारत तोड़ो' की बात कर रहे थे।  

राहुल के साथ उद्धव ठाकरे को भी लिया आड़े हाथों
इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिवसेना का उद्धव ठाकरे गुट राहुल के समर्थन में खड़ा है, जो सावरकर का अपमान कर रहे है। इससे पहले दिन में शिंदे ने विधानसभा में कहा कि जिस कानून के तहत राहुल गांधी को सांसद पद से अयोग्य ठहराया गया है, वह कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने बनाया था और मोदी सरकार ने उसे लागू किया है।

सूरत की अदालत ने सुनाई है सजा
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुरुवार को सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी करार दिया गया था। साथ ही अदालत ने दो साल की सजा भी सुनाई थी। सजा मिलने के अगले ही दिन यानी शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी करके वर्तमान कानून के मुताबिक राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी थी।  

इसे भी पढ़ें- खबरों के खिलाड़ी: क्या 1978 की तरह कांग्रेस वापसी करेगी? राहुल को हमदर्दी मिल सकेगी? जानिए विश्लेषकों की राय



सावरकर के खिलाफ क्या बोले राहुल गांधी?
इसके बाद अपनी अयोग्यता को लेकर कांग्रेस नेता और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सावरकर को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि "मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं।' 

राहुल गांधी ने सावरकर का अपमान किया: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया है। उन्होंने मोदीजी का नाम लिया और ओबीसी समुदाय का अपमान किया। गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत का आदेश सही है। उन्हें झूठ बोलने की आदत है, उन्होंने विदेशों में हमारे लोकतंत्र का अपमान किया और सावरकर का भी अपमान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed