फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra cm devendra fadnavis agriculture radha mohan singh met anna hazare ralegan siddhi

महाराष्ट्र: सात दिन से अनशन पर अन्ना हजारे, मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री फडणवीस सहित मोदी के मंत्री

Tue, 05 Feb 2019 02:24 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: sapna singla Updated Tue, 05 Feb 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
maharashtra cm devendra fadnavis agriculture radha mohan singh met anna hazare ralegan siddhi
अन्ना हजारे से मिले मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री - फोटो : ani
समाजसेवी अन्ना हजारे 30 जनवरी से भूख हड़ताल कर रहे हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने रालेगन सिद्धी जाकर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन



इससे पहले सोमवार को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे उनके गांव रालेगण सिद्धि पहुंचे थे। राज ठाकरे ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अन्ना हजारे से कहा था कि पाखंडियों के लिए क्यों अपनी जान दे रहे हैं। इस दौरान राज ठाकरे के साथ जल पुरुष के नाम से प्रख्यात राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना से मिलने के बाद ठाकरे ने कहा था कि मैंने अन्ना से अनुरोध किया कि अयोग्य व पाखंडियों के लिए अपनी जान खतरे में न डाले। अन्ना के कारण मोदी सरकार सत्ता में आई थी। उन्होंने कहा कि अन्ना को प्रधानमंत्री मोदी के किसी आश्वासन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। राज ठाकरे ने अन्ना से अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करने और भाजपानीत सरकार को दफन करने के लिए उनके साथ मिलकर राज्य का दौरा करने का अनुरोध किया था। 


मनसे नेता और अन्ना ने यादव बाबा मंदिर परिसर के एक बंद कमरे में 20 मिनट तक बैठक की थी। बैठक के बाद ठाकरे ने अन्ना के प्रदर्शन स्थल पर मौजूद सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर देश को धोखा देने एवं अपनी ही पार्टी के चुनावी घोषणापत्र को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया था। ठाकरे ने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अन्ना के आंदोलन के कारण पूरा देश जानता है। लेकिन, अब वे सत्ता में हैं और अन्ना के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed