फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray Visit Ayodhya On 7th March, participate in Mahaarti

उद्धव ठाकरे सात मार्च को जाएंगे अयोध्या, सरयू नदी पर महाआरती में लेंगे हिस्सा

Sat, 22 Feb 2020 07:00 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 22 Feb 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray Visit Ayodhya On 7th March, participate in Mahaarti
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

महाविकास अघाडी (एमवीए) सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या जाएंगे और भगवान राम की पूजा करेंगे। शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक ट्वीट में कहा कि ठाकरे दोपहर में भगवान राम की पूजा करेंगे और शाम में सरयू नदी के तट पर महाआरती में हिस्सा लेंगे।    

विज्ञापन


राउत ने शिवसैनिकों से बड़ी संख्या में ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे की अयोध्या की यह पहली यात्रा होगी। वह 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन


ठाकरे ने शुक्रवार को दिल्ली के दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे पहली बार राष्ट्रीय राजधानी आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में उद्धव ने टाल दिया था अयोध्या दौरा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम की पिछले साल अक्तूबर में घोषणा के बाद सत्ता साझा करने को लेकर मतभेद के कारण शिवसेना और भाजपा का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद ठाकरे का उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या का यह पहला दौरा होगा। नौ नवंबर 2019 को अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उद्धव ठाकरे ने एलान किया था कि वह 24 नवंबर, 2019 को अयोध्या जाएंगे।


लेकिन राज्य में तेजी से बदले राजनीतिक हालात के चलते उन्होंने अयोध्या दौरा टाल दिया था। शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए अंत में राकांपा एवं कांग्रेस से हाथ मिला लिया था। ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और हाल ही में उन्होंने कार्यालय में 50 दिन पूरे किए।

जून 2019 में 18 सांसदों के साथ गए थे अयोध्या

ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 18 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे और रामलला मंदिर में पूजा अर्चना की थी। उस वक्त शिवसेना भाजपा की सहयोगी पार्टी थी, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed