{"_id":"65bfcd772d8fa7292a0de76c","slug":"maharashtra-chhagan-bhujbal-resignation-cm-eknath-shinde-cabinet-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhagan Bhujbal: महाराष्ट्र सरकार से भुजबल का इस्तीफा, 79 दिन बाद दी जानकारी; CM शिंदे के बारे में कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chhagan Bhujbal: महाराष्ट्र सरकार से भुजबल का इस्तीफा, 79 दिन बाद दी जानकारी; CM शिंदे के बारे में कही यह बात
Sun, 04 Feb 2024 11:16 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:16 PM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार में बड़ा फेरबदल होने के संकेत है। कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस्तीफा सौंप चुके हैं क्योंकि विभागों के आवंटन की जिम्मेदारी उनके पास ही है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल (फाइल)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छगन भुजबल ने महाराष्ट्र सरकार से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता छगन भुजबल ने रविवार को कहा कि उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे को इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार में खाद्य और आपूर्ति मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि सीएम को इस्तीफा सौंपने के बाद वे पहले ही इस्तीफे की खबर सार्वजनिक कर चुके हैं।
16 नवंबर को ही दे चुके हैं इस्तीफा
शनिवार को एक रैली में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने कहा, उन्होंने 16 नवंबर को ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम अजित पवार की सलाह पर उन्होंने इस्तीफा सार्वजनिक नहीं किया।
सीएम एकनाथ शिंदे को क्यों भेजा इस्तीफा
भुजबल से पूछा गया कि उन्होंने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को इस्तीफा क्यों सौंपा? इस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ही कैबिनेट मंत्रियों को पदों का आवंटन करते हैं। मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में भी सीएम ही सूचित करते हैं।
विज्ञापन
इस्तीफे के 79 दिन बाद सार्वजनिक हुआ मामला
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। इसके बाद प्रदेश के राज्यपाल को सूचना भेजी जाती है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री को सूचना भेजी है। भुजबल ने इस्तीफा देने के 79 दिन बाद इसे सार्वजनिक करने के कारणों पर विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया।