फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra chhagan bhujbal claims threat to his life reservation congress accused pempering obc vs maratha

Maharashtra: 'मेरी हत्या हो सकती है', भुजबल ने किया दावा, कांग्रेस बोली- यह OBC-मराठाओं को लड़ाना चाहते हैं

Thu, 14 Dec 2023 11:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 14 Dec 2023 11:55 AM IST
सार

भुजबल ने कहा कि सभी पार्टियों की तरह वह भी यही रुख अपना रहे हैं कि मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे में आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। उन्हें रोजाना फोन पर गालियां और धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन
maharashtra chhagan bhujbal claims threat to his life reservation congress accused pempering obc vs maratha
छगन भुजबल - फोटो : Facebook@Chhagan Bhujbal

विस्तार

महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने दावा किया है कि उनकी हत्या की जा सकती है। पुलिस की खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए छगन भुजबल ने बुधवार को राज्य विधानसभा में दावा किया कि 'उन्हें गोली मारी जा सकती है और पिछले दो महीने से उन्हें धमकियां मिल रही हैं।' गौरतलब है कि बीते दिनों छगन भुजबल की गाड़ी तक लोग पहुंच गए थे और आरोपियों ने छगन भुजबल को मराठा आरक्षण के खिलाफ ना बोलने को कहा था। 
विज्ञापन


छगन भुजबल ने किया ये दावा
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अपने संबोधन में छगन भुजबल ने कहा कि उनकी छवि मराठा आरक्षण विरोधी की बनाई जा रही है जबकि वह मराठा आरक्षण के विरोधी नहीं हैं। बता दें कि छगन भुजबल मराठा आरक्षण को ओबीसी कोटे में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। भुजबल ने कहा कि सभी पार्टियों की तरह वह भी यही रुख अपना रहे हैं कि मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे में आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। उन्हें रोजाना फोन पर गालियां और धमकियां मिल रही हैं। बता दें कि मराठा आरक्षण की मांग करने वाले मनोज जारांगे ने भुजबल पर मराठों और ओबीसी वर्ग के बीच तनाव फैलाने का आरोप लगाया था। जारांगे ने कहा था कि भुजबल राज्य का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन


छगन भुजबल के बयान पर राजनीति गरमाई
छगन भुजबल के विधानसभा में किए गए दावे पर राजनीति गरमा गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि इस सरकार में कोई समन्वय नहीं है। ये ओबीसी के लिए कोई नीति नहीं बनाई है और सिर्फ उनका शोषण कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार आरक्षण से छुटकारा पाना चाहती है और इसके लिए यह ओबीसी और मराठाओं के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। ताकि इस लड़ाई में वो आरक्षण को भूल जाएं। आरक्षण से बचने के लिए भाजपा ने यह योजना बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने इस पर कहा कि छगन भुजबल जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, वह इससे सहमत नहीं हूं। मैं ऐसे भाषणों के खिलाफ हूं। अगर उनकी जान को खतरा है तो सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और उनकी सुरक्षा बढाई जानी चाहिए। महाराष्ट्र में किसी को जान से मारने की धमकी देना यह ठीक नहीं हो रहा और हम इसके पूरी तरह से खिलाफ हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed