फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Case filed against NCC cadet who whacked juniors during physical training session

Maharashtra: NCC कैडेट के खिलाफ मामला दर्ज, प्रशिक्षण सत्र के दौरान जूनियर्स को पीटने का वीडियो हुआ था वायरल

Sat, 05 Aug 2023 10:31 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, ठाणे।
पीटीआई, ठाणे। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 05 Aug 2023 10:31 AM IST
सार

यह कार्रवाई उस दिन की गई जब कई छात्र संघों ने कॉलेज के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया, जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य विधानसभा को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे की जांच की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
Maharashtra: Case filed against NCC cadet who whacked juniors during physical training session
वायरल वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : Twitter@ncc_dte

विस्तार

एक वायरल वीडियो में महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक कॉलेज में शारीरिक प्रशिक्षण सत्र के दौरान कुछ जूनियर कैडेटों को बेरहमी से पीटते हुए दिखाए जाने के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के एक वरिष्ठ कैडेट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले का स्वत: संज्ञान लेने के बाद शुक्रवार रात ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में छात्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


यह कार्रवाई उस दिन की गई जब कई छात्र संघों ने कॉलेज के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया, जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य विधानसभा को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे की जांच की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह घटना ठाणे के जोशी बेडेकर कॉलेज में हुई थी। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि उसने उस छात्र को निलंबित कर दिया है। गुरुवार को वायरल हुए इस वीडियो से लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में आठ कैडेटों को बारिश के बीच कीचड़ में सहारे के लिए अपने हाथों का उपयोग करने के बजाय अपने सिर को कीचड़ भरी मिट्टी में दबाते हुए दिखाया गया है। वरिष्ठ एनसीसी कैडेट उनके पीछे एक छड़ी पकड़ कर खड़ा है और चुनौतीपूर्ण ड्रिल को निष्पादित करने में असफल होने पर उनमें से प्रत्येक को एक-एक करके मार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैडेटों को पानी से भरे क्षेत्र में पुश-अप स्थिति में देखा जा सकता है, उनके पैर और सिर जमीन को छू रहे हैं और हाथ पीठ के ऊपर मुड़े हुए हैं। जब कोई कैडेट मुद्रा बदलता है, तो वरिष्ठ छात्र उसे छड़ी से पीटता है और दूसरों को भी पीटता हुआ दिखाई देता है।

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस सहित कई छात्र संघों और राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को कॉलेज के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

शिंदे समूह के छात्र विंग के नेता नितिन लांडगे ने कहा कि पीड़ित एनसीसी कैडेट और उनके माता-पिता पर कॉलेज प्रबंधन से वरिष्ठ कैडेट के खिलाफ शिकायत न करने के लिए अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, कॉलेज को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए और पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की छात्र शाखा के सदस्यों ने कॉलेज प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठ छात्र पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों को कॉलेज में घुसने से रोकने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने उठाया मुद्दा
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने ठाणे में प्रशिक्षण सत्र के दौरान एनसीसी कैडेटों को एक व्यक्ति द्वारा पीटे जाने का मुद्दा उठाया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सरकार को इस मुद्दे पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम अजित पवार ने सदन को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने एंटी रैगिंग कानून के तहत जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


एनसीसी ने भी एक बयान जारी कर कहा कि वायरल वीडियो में जो दिख रहा है वह न तो एनसीसी लोकाचार का प्रतिबिंब है और न ही किसी संगठित प्रशिक्षण या गतिविधि का हिस्सा है। विश्वविद्यालय के एक सीनेट सदस्य ने कहा, इस यूनिट के एनसीसी प्रशिक्षक का हाल ही में तबादला हुआ था। शिक्षकों की अनुपस्थिति में वरिष्ठ कैडेट के कार्यभार संभालने के कारण यह घटना हुई। ठाणे का जोशी बेडेकर कॉलेज दो अन्य सहयोगी संस्थानों-बंदोडकर कॉलेज और वीपीएम पॉलिटेक्निक के साथ मिलकर एनसीसी इकाई का संचालन करता है। बंदोडकर कॉलेज के आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed