फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : Case against man for raping two minor girls on pretext of getting them movie roles

महाराष्ट्र : फिल्म में काम दिलाने के बहाने दो किशोरियों से दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर अप्राकृतिक कृत्य किया

Tue, 10 May 2022 10:26 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 10 May 2022 10:26 AM IST
सार

आरोपी ने पीड़ित लड़कियों से उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार रुपये भी मांगे। 

विज्ञापन
Maharashtra : Case against man for raping two minor girls on pretext of getting them movie roles
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति द्वारा दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने इन नाबालिग बच्चियों को फिल्म में काम दिलाने के बहाने वसई विरार इलाके के जंगल में ले जाकर मुंह काला किया। पीड़ितों के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पिछले एक साल में आरोपी 13 साल की लड़कियों को कई बार जंगल में ले गया और कई बार दुष्कर्म किया। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस कंट्रोल रूम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़ित लड़कियों से उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार रुपये भी मांगे। बाद में मामले की जानकारी लड़कियों के परिजनों को मिली। इसके बाद आरोपी के खिलाफ नालासोपारा पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है। उसके खिलाफ भादंवि की धारा 376, 377, 384, 506 और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed