फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra can go under strict Lockdown very soon due to serious Coronavirus situation

महाराष्ट्र: कैबिनेट ने की सख्त लॉकडाउन की सिफारिश, कल फैसला लेंगे सीएम ठाकरे

Tue, 20 Apr 2021 08:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 20 Apr 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra can go under strict Lockdown very soon due to serious Coronavirus situation
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र पर एक बार फिर लॉकडाउन लगने के पूरे आसार बन गए हैं। राज्य की कैबिनेट ने पूरे प्रदेश में सख्त लॉकडाउन लागू करने की सिफारिश की है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को बताया कि इस समय गंभीर लॉकडाउन की आवश्यकता है। कैबिनेट की बैठक में इस बात को प्रमुखता से रखते हुए सख्त लॉकडाउन की सिफारिश की गई है। 

विज्ञापन


टोपे ने कहा कि स्थितियां इतनी गंभीर हो गई हैं कि इस समय हमारे सामने सख्त लॉकडाउन लागू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जल्द ही राज्य में हालात को देखते हुए इस पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव इस समय बहुत ज्यादा है और संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने राज्य में ऑक्सीजन की कमी पर भी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

 

राजेश टोपे ने कहा, हमने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि राज्य में कल (बुधवार) रात आठ बजे से पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की जाए। यह सभी मंत्रियों का मुख्यमंत्री से अनुरोध था। उन्होंने कहा कि कल रात आठ बजे के बाद मुख्यमंत्री इस पर निर्णय सुनाएंगे। वहीं, मंत्री असलम शेख ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के चलते महाराष्ट्र पूर्ण लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। जल्द ही दिशानिर्देशों की घोषणा की जाएगी।
 
महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद्द
इसके साथ ही कैबिनेट ने राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय भी किया। कैबिनेट बैठक के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने यह भी निर्णय किया कि राज्य बोर्ड की दसवीं की परीक्षा रद्द की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले दो हफ्ते से कोरोना के मामले प्रतिदिन 50 हजार से अधिक आ रहे हैं, लेकिन लोग आवाजाही और भीड़ इकट्ठा करने पर लगी पाबंदियों का उल्लंघन कर रहे हैं।
 

महाराष्ट्र में कोरोना का कुछ ऐसा है हाल

राज्य की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों में 7214 नए मामले सामने आए हैं और 35 मरीजों की मौत हुई है। इसी अवधि में 9641 लोग ठीक हुए हैं। शहर में अब कोरोना के कुल मामले पांच लाख 93 हजार 906 हो गए हैं और अब तक 12,493 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, नागपुर में कोरोना संक्रमण के 6890 नए मामले सामने आए हैं, 91 की मौत हुई है और 5504 लोग ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed