फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Cabinet reshuffle will be held today, 8 will be axed whereas 13 will become ministers

फडणवीस सरकार ने किया मंत्रिमंडल विस्तार, आठ कैबिनेट और पांच राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

Sun, 16 Jun 2019 11:05 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 16 Jun 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Cabinet reshuffle will be held today, 8 will be axed whereas 13 will become ministers
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में रविवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ। आठ कैबिनेट और पांच राज्य मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पूर्व कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली। विखे पाटिल राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष थे और उन्होंने हाल में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उनके पुत्र सुजय विखे पाटिल राज्य की अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।

विज्ञापन


इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के आवास मंत्री प्रकाश मेहता और पांच अन्य राज्य मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मेहता के अतिरिक्त, इस्तीफा देने वाले अन्य मंत्रियों में राजकुमार बडोले, विष्णु सावरा, दिलीप कांबले, प्रवीण पोटे और अमरीश आत्राम शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। यह विस्तार विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले किया गया।
विज्ञापन

 


राज्य में चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह इस विस्तार को अपनी सहमति पहले ही दे चुके हैं। फडणवीस ने रविवार को दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एक वरिष्ठ कैबिनेट सदस्य ने कहा था कि 13 नए कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है और आठ पुराने मंत्रियों को हटाया जा सकता है। आवास मंत्री प्रकाश मेहता का पहले से ही इस्तीफा देने का अंदेशा था।


दरअसल, लोकायुक्त ने हाल ही में मेहता की तारदो एमपी मिल कपाउंड स्लम पुनर्विकास मामले में आलोचना की थी। उनपर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर एक डेवलपर को फायदा पहुंचाने के लिए निर्णय लिए थे। कैबिनेट सदस्य ने कहा था, 'भाजपा आलाकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद नए चेहरे तय किए गए हैं। दलबदलू नेताओं को प्राथमिकता दी गई है।'

यह भी देखें:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed