{"_id":"5f88107a99f2fc52d96ea446","slug":"maharashtra-cabinet-minister-jitendra-awhad-asks-will-governor-bhagat-singh-koshyari-write-a-letter-to-the-chief-minister-of-goa-asking-him-to-reopen-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या कोश्यारी गोवा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंदिर फिर से खोलने के लिए कहेंगे: अव्हाड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या कोश्यारी गोवा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंदिर फिर से खोलने के लिए कहेंगे: अव्हाड
Thu, 15 Oct 2020 02:33 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 15 Oct 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Awhad with Sharad Pawar (File)
- फोटो : For Representation Only
महाराष्ट्र में धर्मस्थलों को फिर से खोलने के संबंध में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र पर जारी विवाद के बीच राज्य के मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने पूछा है कि क्या राज्यपाल इसी तरह का पत्र गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को भी लिखेंगे।
कोश्यारी गोवा के भी राज्यपाल हैं।
राज्यपाल ने कोविड-19 के कारण बंद रखे गए धर्मस्थलों को फिर से खोलने के लिए दबाव बनाया था और पूछा था कि क्या शिवसेना अध्यक्ष अचानक से धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं। इसके बाद कोश्यारी और ठाकरे के बीच जुबानी जंग छिड़ गई।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अव्हाड ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि कोश्यारी गोवा के भी राज्यपाल हैं, जहां भाजपा की सरकार है।
उन्होंने ट्वीट किया, "वहां भी (गोवा में) मंदिर बंद हैं। क्या राज्यपाल मंदिरों के प्रति अपना प्रेम दिखाते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को भी पत्र लिखेंगे?"
विज्ञापन
धर्मस्थलों को पुन: खोलने के बाबत राज्यपाल का पत्र मिलने के बाद ठाकरे ने जवाब में उन्हें कहा था कि वह इस बारे में विचार करेंगे और साथ ही यह भी कहा कि उन्हें अपने हिंदुत्व के बारे में राज्यपाल से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है।
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्यपाल की ओर से ठाकरे को लिखे पत्र में "असंयमित भाषा" का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए इस पर हैरानी जताई।