{"_id":"639abb0ee839694a3455833b","slug":"maharashtra-cabinet-expansion-may-settled-soon-after-amit-shah-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: क्या शिंदे कैबिनेट के विस्तार पर शाह ने लगा दी मुहर? शीतकालीन सत्र के बाद प्रक्रिया संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: क्या शिंदे कैबिनेट के विस्तार पर शाह ने लगा दी मुहर? शीतकालीन सत्र के बाद प्रक्रिया संभव
Thu, 15 Dec 2022 11:59 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:59 AM IST
सार
विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर आ रही है कि शीतकालीन सत्र के बाद इसे अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबा इंतजार अब खत्म हो सकता है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर आ रही है कि शीतकालीन सत्र के बाद इसे अंजाम दिया जा सकता है। दिल्ली में अमित शाह के साथ देर रात चली बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया गया। बैठक में फडणवीस और शिंदे दोनों मौजूद थे।
विज्ञापन
शीतकालीन सत्र के बाद ही कैबिनेट विस्तार संभव
दरअसल, पहले यह संभावना जताई जा रही थी शीतकालीन सत्र से पहले ही शिंदे-फडणवीस कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में जो खबर आ रही है उससे तो यह संभव नहीं लग रहा है। अब कैबिनेट विस्तार शीतकालीन सत्र के बाद ही तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विधायकों में टूट की वजह से नहीं हो रहा कैबिनेट विस्तार: विधायक
वर्तमान में, मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस सहित कैबिनेट रैंक के 20 मंत्री हैं। लेकिन कैबिनेट विस्तार में देरी को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। विपक्ष का कहना है कि शिंदे और फडणवीस के हर विधायक को मंत्री का पद चाहिए इसलिए अब भाजपा को डर सता रहा है कि मंत्री पद नहीं मिलने से कहीं असंतुष्ट विधायक बगावत न कर दें।
विज्ञापन