{"_id":"5fd0d8ed38158619302b5c93","slug":"maharashtra-cabinet-clears-sharad-pawar-rural-prosperity-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र कैबिनेट ने शरद पवार ग्रामीण समृद्धि योजना को दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र कैबिनेट ने शरद पवार ग्रामीण समृद्धि योजना को दी मंजूरी
Wed, 09 Dec 2020 07:32 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'शरद पवार ग्रामीण समृद्धि योजना’ को मंजूरी दे दी। इसे राज्य सरकार के रोजगार गारंटी विभाग द्वारा लागू किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस योजना को मंजूरी देकर महाविकास अघाड़ी सरकार शरद पवार को जन्मदिन का उपहार दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, 12 दिसंबर को शरद पवार का जन्मदिन है। महाराष्ट्र की राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले शरद पवार 80 साल के हो जाएंगे। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य किसान और गांवों का विकास है। बताया जा रहा है कि मनरेगा के तहत दिए जाने वाले रोजगार भी इस स्कीम से जोड़े जाएंगे। शरद पवार के सम्मान में इस स्कीम को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
Maharashtra Cabinet clears 'Sharad Pawar Rural Prosperity Scheme'. It will be implemented by the Employment Guarantee Department of the state government
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 9, 2020