फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra bypolls Time to teach 'traitors' a lesson, says Ajit Pawar in swipe at Shinde rebellion

Maharashtra Politics: शिंदे की बगावत पर बोले अजित पवार- गद्दारों ने रोके MVA के काम, अब सबक सिखाने का समय

Mon, 13 Feb 2023 09:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Feb 2023 09:08 PM IST
सार

पवार चिंचवाड़ उपचुनाव के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जून 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत का जिक्र किया, जिन्होंने तब उद्धव ठाकरे सरकार को गिरा दिया था।

विज्ञापन
Maharashtra bypolls Time to teach 'traitors' a lesson, says Ajit Pawar in swipe at Shinde rebellion
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में एमएलसी चुनावों के बाद अब सभी सियासी दलों की नजर दो सीटों पर होने वाले उपचुनावों पर है। सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह उन 'गद्दारों' को सबक सिखाने का समय है, जिन्होंने राज्य में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों को रोक दिया। 

विज्ञापन


 

26 फरवरी को उपचुनाव, मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगदाप का हुआ था निधन
पवार चिंचवाड़ उपचुनाव के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जून 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत का जिक्र किया, जिन्होंने तब उद्धव ठाकरे सरकार को गिरा दिया था। शिंदे, भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे। चिंचवाड़ के अलावा जिस एक अन्य विधानसभा सीट जहां उपचुनाव होने हैं, वह पुणे जिले में ही कसबा है। कसबा और चिंचवाड़ से भाजपा विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण 26 फरवरी को ये उपचुनाव हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा काम कर रही महा विकास अघाड़ी सरकार, गद्दारों ने रोक दिया : अजित पवार
पवार राकांपा सहयोगी और एमवीए उम्मीदवार नाना काते के लिए प्रचार कर रहे थे, जो चिंचवाड़ में भारतीय जनता पार्टी के अश्विनी जगताप के खिलाफ हैं। पवार ने कहा, इन दो सीटों को जीतकर, हमें सभी को दिखाना होगा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार अच्छा काम कर रही थी, इससे पहले ही गद्दारों ने इसे रोक दिया। उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है। यही कारण है कि ये उपचुनाव हमारे लिए इतने महत्वपूर्ण हैं।
 

विज्ञापन

स्वास्थ्य चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण, स्वार्थी लोगों ने नहीं दिया ध्यान : राकांपा नेता
पवार ने बीमार विधायकों मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप को वोट डालने के लिए एंबुलेंस में ले जाने के लिए बीजेपी की आलोचना की। उन्होंने कहा,  भाजपा को समझना चाहिए था कि स्वास्थ्य चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण है लेकिन इन स्वार्थी लोगों (भाजपा नेताओं) ने ध्यान नहीं दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि एमवीए इन दोनों उपचुनावों को एमएलसी चुनावों की तरह जीतेगा, जिसमें भाजपा-बालासाहेबांची शिवसेना गठबंधन को हराया था।

देवेंद्र फडणवीस ने किया पलटवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार पर पलटवार किया। पलटवार करते हुए फडणवीस ने कहा कि हमारी पार्टी में ऐसे नेता हैं जो पार्टी के लिए अपना खून और जान दे देंगे। हमें उन पर गर्व है। हमारे पास एनसीपी जैसे स्वार्थी नेता नहीं हैं। देवेंद्र फडणवीस ने ये टिप्पणी डोंबिवली में ब्राह्मण समुदाय से जुड़े एक दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed